Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
पसंदीदा को टिकट दिलवाने पर लिखित में फार्म भरना होगा
पसंदीदा को टिकट दिलवाने पर लिखित में फार्म भरना होगा

 

टिकट दिलाने वाले की होगी जवाबदेही तय 

 

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने हाल ही में एक बयान दिया जिसमे उन्होंने कहा कि हमें किसी व्यक्ति विशेष को टिकट नहीं देना है।  हमें पार्टी का ध्यान रखना है।  पार्टी पहले है।  वहीं अब  इंदौर में कांग्रेस में अपने पसंदीदा चेहरों को टिकट दिलवाने का दबाव बना रहे वरिष्ठ नेताओं को  लिखित में फार्म भरकर देना होंगे। ऐसा उनका उत्तरदायित्व तय करने के लिए किया गया है। आगामी चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए भोपाल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ के साथ इंदौर के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई।  बताया जा रहा है कि  इंदौर की कई विधानसभा क्षेत्रों से मिले लगभग 1000 बायोडाटा देखकर कमल नाथ ने कहा कि इस सूची को छोटा कीजिए।  वार्डों के लिए दो या तीन नामों का पैनल बनाया गया है। कुछ सुरिक्षत और प्रभावशाली चेहरों वाले वार्ड में एकएक नाम भी चिन्हित किए हैं। बैठक में विधानसभा एक, दो, चार और राऊ के लिए पैनल तय हुए। विधानसभा दो और तीन को होल्ड पर रखा है, क्योंकि वहां से वरिष्ठ नेता अश्विन जोशी और सत्यनारायण पटेल मौजूद नहीं थे। अब इनका निर्णय इंदौर में होगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि समर्थकों के लिए टिकट मांग रहे वरिष्ठ नेताओं को तय प्रारूप में अपने नाम के साथ आवेदन देना होगा। टिकट को लेकर हमेशा ही विवाद की स्थिति सभी पार्टियों में बनती है।  टिकट में एक को दो तो दूसरा रूठ जाता है।  

MadhyaBharat 10 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.