Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
भारत बंद को लेकर अंबिकापुर रेलवे सुरक्षा बढ़ाई गई
भारत बंद को लेकर अंबिकापुर रेलवे सुरक्षा बढ़ाई गई

 

सरगुजा पुलिस के अधिकारी, कर्मचारियों को भी तैनात किया गया

 

भारत बंद को लेकर तमाम संभावित रेलवे स्टेशनों में सुरक्षा बढ़ा दी गई।  आपको बता दें अग्निपथ योजना को लेकर भारत बंद का आह्वान किया गया  था। 

 जिसके चलते रेलवे स्टेशन अंबिकापुर में रेलवे पुलिस बल के अलावा सरगुजा पुलिस के अधिकारी, कर्मचारियों को भी तैनात किया गया था । ट्रेनों की आवाजाही में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उपद्रवी तत्वों निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।  गौरतलब है कि अग्निपथ योजना के विरोध में उपद्रवी तत्वों के द्वारा ट्रेनों को निशाना बनाए जाने के बाद सभी स्टेशनों में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं।रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों द्वारा सरगुजा पुलिस से सहयोग मांगे जाने के बाद सोमवार से सरगुजा पुलिस के अधिकारी,कर्मचारियों का दल भी समूचे स्टेशन परिसर में तैनात कर दिया गया है ।बता दें कि सरगुजा पुलिस ने कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने पर उससे निपटने के लिए 60 सदस्यीय विशेष दस्ते का गठन किया है। इसी दस्ते में शामिल अधिकारी, कर्मचारियों को पूरी सुरक्षा के साथ रेलवे स्टेशन परिसर में तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला भी सोमवार को रेलवे स्टेशन अंबिकापुर पहुंचे थे। यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को उन्होंने सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए ।

MadhyaBharat 20 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.