Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
वोट न डालने पर सीएम शिवराज के निशाने पर कमलनाथ
वोट न डालने पर सीएम शिवराज के निशाने पर कमलनाथ

 

सीएम : कमलनाथ ने अपने क्षेत्र में मतदान नहीं किया

 

रतलाम में मुख्यमंत्री शिवराज शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने  नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रह्लाद पटेल सहित अन्य पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा की।  इस मौके सीएम ने कहा कि कमल नाथ ने खुद ही अपने क्षेत्र में मतदान नहीं किया। वे चाहते हैं कि जनता मतदान करें और वे सिर्फ राज करें ऐसा नहीं होगा। उनके मतदान नहीं करने से स्पष्ट हो जाता है कि वह चुनाव को लेकर कितने गंभीर हैं। वह पहले भी कह चुके हैं कि मुझे इन चुनावों में इंटरेस्ट नहीं है। शिवराज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रतलाम की जनता मेरे रोम-रोम में बसी है। मैं आपसे पूछता हूं कि दिल पर हाथ रखकर जवाब देना कि विकास के जितने काम भारतीय जनता पार्टी ने रतलाम में किए हैं, कभी कांग्रेस ने किए। रतलाम में घर-घर पेयजल और सीवेज सिस्टम को दुरुस्त करके नागरिक सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। रतलाम में 18,000 करोड़ रुपए के उद्योग आएंगे, जिससे 25,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। शिवराज ने कहा  कमल नाथ मुख्यमंत्री थे, तब केवल पैसों के अभाव का रोना रोते रहते थे, उन्होंने रतलाम के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। मेरे पास रतलाम के विकास के लिए पैसों की कमी नहीं है। कमल नाथ से जब विकास की बातें की जातीं, तो कहते थे 'मामा खजाना खाली कर गया'। जब प्रदेश का विकास नहीं कर सकते तो कुर्सी पर बैठ ही क्यों गए थे। गरीबों के कल्याण की योजनाएं बंद कर दी थीं। शिवराज के निशाने में कमलनाथ विकास के साथ वोट न डालने को भी रहे। 

MadhyaBharat 9 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.