Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
पहलवान ने मामूली कहासुनी में एक को पीटा
पहलवान ने मामूली कहासुनी में एक को पीटा

 

अस्पताल में पीड़ित की इलाज के दौरान मौत 

मध्यप्रदेश के इंदौर में पहलवान से  मामूली कहासुनी हो गई।  जिसके बाद पहलवान ने एक युवक को इतना पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 12 दिन तक वह जीवन के लिए संघर्ष करता रहा, सोमवार को उसकी मौत हो गई । पुलिस ने इतने पर भी  मामूली धाराओं में केस दर्ज किया था। अब प्रकरण में धारा 302 भी जोड़ी जाएगी। घटना के बाद से ही आरोपित पहलवान घर पर ताला लगाकर फरार है।  मामला  पंढरीनाथ थाना क्षेत्र स्थित कड़ावघाट में हुई। लोडिंग आटो में हम्माली का काम करने वाला शोएब पुत्र जाहिद खान उम्र 25 साल निवासी न्यू फ्रेंड्स कालोनी आटो में बैठा था। तभी आरोपित सरफराज ने उसे बुलाया। सरफराज की क्षेत्र में फर्नीचर की दुकान है और वह पहलवानी करता है। शोएब ने नहीं सुना तो लोगों ने कहा कि पहलवान बुला रहे हैं। वह गया तो सरफराज ने कहा कि मेरी आवाज सुनाई नहीं दी क्या? इस पर शोएब और सरफराज में विवाद हुआ और झूमाझटकी हो गई। लेकिन थोड़ी देर बाद  सरफराज ने फिर मारापीटी की।  उसके बेहोस होने के बाद भी उसके ऊपर बैठकर मारता रहा । बाद में शोएब को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

MadhyaBharat 12 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.