Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
निकाय चुनाव के दूसरे चरण में महाकोशल-विंध्य में मतदान
निकाय चुनाव के दूसरे चरण में महाकोशल-विंध्य में मतदान

 

महापौर पार्षदों की किस्मत ईवीएम में हुई कैद 

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे  चरण में बुधवार को महाकोशल-विंध्य के जिलों में मतदान हुआ है । जबलपुर के कटंगी, मझौली, पाटन और शहपुरा नगर परिषद में मतदान किया जा रहा है। वहीं बालाघाट नगर पालिका, कटंगी व लांजी नगर परिषद के अलावा सिवनी की छपारा और केवलारी नगर परिषद में ईवीएम से मतदान होगा। सतना जिले की नगर पालिका परिषद मैहर, नगर परिषद नागौद, रामपुर बाघेलान, रामनगर, अमरपाटन व कोटर के अलावा रीवा नगर निगम, नगर परिषद गोविंदगढ़, गुढ़, सिरमौर, बैकुंठपुर, त्योंथर, मनगवां, सेमरिया, चाकघाट व डभौरा में मतदान होगा। उमरिया की नवगठित मानपुर नगर परिषद में भी मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। कटनी नगर निगम और बरही नगर परिषद और शहडोल की नगरीय निकाय धनपुरी, ब्यौहारी, खांड और बकहो में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा मतदान होगा। बुंदेलखंड के दमोह जिले की हटा नगर पालिका परिषद और तेंदूखेड़ा व पटेरा नगर पंचायत के अलावा पन्ना जिले की गुनौर नगर परिषद, पवई और अमानगंज में मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।बालाघाट के  कटंगी व लांजी के पार्षदों के निर्वाचन के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। रीवा और कटनी में महापौर और पार्षद पद के लिए वोटिंग हो रही है। रीवा में दूसरे चरण का मतदान हुआ। 9 नगरीय निकायों के नगर परिषद गोविंदगढ़, गुढ़, सिरमौर, बैकुंठपुर, त्योंथर, मनगवां, सेमरिया, चाकघाट के साथ  डभौरा में नगरीय निकायों के 135 वार्डों में पार्षद पदों के लिए 838 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।  नगर परिषद गुढ़ में 75, गोविंदगढ़ में 58, मनगवां में 58 तथा डभौरा में 95 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।  इसी तरह नगर परिषद सिरमौर में 67, बैकुण्ठपुर में 66, सेमरिया में 63, चाकघाट में 55 तथा त्योंथर में 84 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 

MadhyaBharat 13 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.