Since: 23-09-2009

  Latest News :
बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   विमान ईंधन की कीमत 5.4 फीसदी बढ़ी.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   खलघाट टोल पर किसानों का प्रदर्शन.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.   मैनपाट में बक्साइट खदान की जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का उग्र विरोध.  
शासकीय मेडिकल कालेज के सात छात्र निलंबित
शासकीय मेडिकल कालेज के सात छात्र निलंबित

 

जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग का है  मामला 

रतलाम में शासकीय मेडिकल कालेज के सीनियर छात्रों ने 28 और 29 जुलाई की दरमियानी रात 12 बजे जूनियर छात्रों की रैगिंग की।  सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों को कतार में खड़ा करके उन पर थप्पड़ बरसाए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। किसी छात्र ने जूनियर छात्रों के साथ की जा रही मारपीट और रैगिंग का वीडियो बना लिया था। बाद में यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद मामला उजागर होने पर मेडिकल कालेज प्रशासन द्वारा मामला जांच के लिए अनुशासन कमेटी को सौप दिया था। अनुशासन कमेटी ने जांच पूरी कर कालेज प्रशासन को जांच रिपोर्ट सौंप दी है। सूत्रों के अनुसार जांच रिपोर्ट में सात छात्रों को अनुशासनहीनता का दोषी पाया गया है। कमेटी ने आरोपित छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की। उसके बाद कालेज प्रशासन ने आरोपित छात्रों को छह माह के लिए होटल से निलंबित कर दिया।रतलाम में शासकीय मेडिकल कालेज के सीनियर छात्रों पर एक्शन हुआ है। छात्रों को हास्टल में जूनियर छात्रों के साथ की गई मारपीट के मामले की अनुशासन समिति ने जांच पूरी कर ली है। अनुशासन समिति की जांच में 7 छात्रों को दोषी करार दिया गया । इसके बाद मेडिकल कालेज प्रशासन ने आरोपित सातो छात्रों को छह माह के लिए हास्टल से ससपेंड  कर दिया है। छात्रों के  खिलाफ़ औद्योगिक थाना क्षेत्र में FIR  भी दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने आरोपी छात्रों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

MadhyaBharat 31 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.