Since: 23-09-2009
होटल कर्मचारियों ने की मारपीट
इंदौर से कावड़ यात्रा निकाल रहे कावड़ियों को पीटने का मामला सामने आया है। शनिवार को भी इंदौर के पास सिमरोल थाना क्षेत्र में एक होटल के कर्मचारियों ने कावड़ियों से मारपीट की।सावन माह में कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। कावड़िये ओंकारेश्वर और अन्य स्थानों से नर्मदा का जल लेकर उज्जैन में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने जा रहे हैं। कई जगह श्रद्धालुओं से मारपीट की घटनाएं भी सामने आ रही है। इस दौरान आठ लोगों के घायल होने की सूचना है।
इस दौरान इंदौर के एक होटल में कावड़ियों के साथ होटल कर्मचारियों ने मारपीट कर दी। घटना सिमरोल थाना क्षेत्र में हुई है। इन कावड़ियों से बलवाड़ा के समीप स्थित होटल बलराज के कर्मचारियों ने मारपीट की है। इस मारपीट में आठ लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर मानपुर, खुड़ैल और किशनगंज से पुलिस बल पहुंचा है। स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है। पुलिस बल मौजूद है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |