Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
स्कूली बच्चों की बसों में टक्कर
स्कूली बच्चों की बसों में टक्कर

बस पलटने से घायल हुए बच्चे 

कवर्धा में एक सड़क हादसा हो गया।  जहां स्कूली बच्चों को लेने जा रही दो बसों के बीच भिड़ंत हो गई । बसों की आपस में टक्कर के बाद बच्चों से भरी एक बस खेत में जा गिरी। इस हादसे में दो बच्‍चे घायल हो गए। वहीं ग्रामीणों की मदद से  बच्चों को बाहर निकाला गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया  कि घटना कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेउर गांव की है।  सुबह पंडरिया के एमबीसन स्कूल और सनराइज स्कूल की बस नेउर गांव स्कूली बच्चों को लाने गई थी। सकरे मार्ग से तेज रफ्तार वाहन ओवरटेकिंग के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के वक्त एक बस खाली थी। वहीं जो बस पलटी उसमें 10 बच्चे सवार थे। बच्चों को मामूली चोट आई है। वहीं एक बच्ची के होंठ में चोट आई है। घायल बच्ची को उपचार के लिए कुकदूर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। हादसे के बाद घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाय गया है। घटना की और जानकारी एकत्रित की जा रही है। 

MadhyaBharat 16 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.