Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
स्वास्थ्य केंद्र में महिला के सिर में कंडोम के खाली रैपर चिपकाए
स्वास्थ्य केंद्र में महिला के सिर में कंडोम के खाली रैपर चिपकाए

 

खून  रोकने के लिए कंडोम के खाली रैपर को चिपकाया 

मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। मुरैना के पोरसा में स्वास्थ्य कर्मियाें की लापरवाही चरम पर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल होकर आई एक महिला के सिर में रुई की जगह कंडोम के खाली रैपर को चिपका दिया गया।  फिर पट्टी बाँध दी गई।  और जिला अस्पताल मुरैना के लिए रैफर कर दिया। जब मुरैना में स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला के उपचार के दौरान पट्टी को खोला तो कंडोम के रैपर को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। जानकारी के अनुसार  पोरसा के धर्मगढ़ गांव की 70 वर्षीय रेशमबाई पत्नी लालाराम अपने घर में सोई हुई थी। इसी दौरान छत से एक ईंट गिरी, जो रेशमाबाई के सिर पर लगी। ईंट गिरने से सिर फट गया। तत्काल पोरसा अस्पताल लाया गया। जहां सिर से बह रहे खून को रोकने के लिए पोरसा अस्पताल के ड्रेसर व एक डाक्टर ने निरोध के खाली पैकेट को चिपका दिया।  इसके बाद पट्टी बांधकर बुजुर्ग महिला को मुरैना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । इस मसले पर जब जानकारी ली गई तो पता चला कि मुरैना जिले के सामुदायिक अस्पतालों में रुई व बैंडेज की कमी नहीं है। बावजूद इसके पोरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कंडोम के रैपर को चिपका कर महिला को रैफर कर दिया गया। अस्पतालों से आ रही ऐसी घटनाएं बड़े कारण की वजह न बन जाएं। 

MadhyaBharat 20 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.