Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मध्यप्रदेश में भारी बारिश से बिगड़े हालात
मध्यप्रदेश में भारी बारिश से बिगड़े हालात

 

भोपाल में पिछले 24 घंटे में 7.5 इंच हुई

 

मध्य प्रदेश में 52  घंटे से लगातार भारी बारिश के चलते जान जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।सबसे ज्यादा बारिश राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटे में 7.5 इंच हुई है।भोपाल के बावड़ियाकलां इलाके की पॉश कॉलोनी इंडस एम्पायर में पानी भर गया। कई घरों की पहली मंजिल डूबने से यहां के 40 मकानों में 18 परिवार फंस गए। जिसके बाद राफ्ट की मदद से लोगों को रेस्क्यू किया गया। शहर में रविवार-सोमवार के दरमियान 7.5 इंच से ज्यादा बारिश हुई है।  कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए  हैं।  अगले 24 घंटे में तेज बारिश का नया अलर्ट जारी किया गया है। नर्मदापुरम जिले में नेशनल हाईवे बंद हो गया है। नरसिंहपुर से जबलपुर पहुंचने का रास्ता बंद हो गया है। खंडवा में नर्मदा नदी उफान पर है। जबलपुर में ग्वारीघाट के पास नर्मदा नदी से करीब 70 फीट की ऊंचाई पर स्थित दुकानें डूब चुकी हैं। यहां बरगी डैम के 30 में से 17 गेट खुलने से नर्मदा रौद्र रूप में आ गई है। जबलपुर में ग्वारीघाट के पास नर्मदा नदी से करीब 70 फीट की ऊंचाई पर स्थित दुकानें डूब चुकी हैं। यहां बरगी डैम के 30 में से 17 गेट खुलने से नर्मदा रौद्र रूप में आ गई है। पचमढ़ी के जटाशंकर मंदिर में पानी भर गया है। 24 घंटे में पचमढ़ी में 148 मिलीमीटर बारिश हुई है। इससे निचली बस्तियों में पानी भर गया है। सांडिया में नर्मदा नदी 12 मीटर के खतरे के निशान पर बह रही है।  सांडिया में नर्मदा नदी 12 मीटर के खतरे के निशान पर बह रही है।नरसिंहपुर जिले में लगातार 36 घंटों से हो रही बारिश से नर्मदा नदी उफान पर है। झांसी घाट का पुल डूबने से जबलपुर-नरसिंहपुर मार्ग बंद हो गया है। ककरा घाट का पुल भी डूब गया है। तेंदूखेड़ा-गाडरवाड़ा मार्ग भी बंद है। पुलिस बल और रेस्क्यू टीम जरूरी स्थानों पर तैनात है।रायसेन जिले में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। निचली बस्तियों में बाढ़ के हालात हैं। जलजमाव से सभी रास्ते बंद हैं। कलेक्टर ऑफिस और उनके बंगले में भी पानी भर गया है। प्रशासन ने नागरिकों से घरों में रहने की अपील की है। प्रभावित लोगों को शहर के वन परिसर और सिंधी धर्मशाला में पहुंचाया जा रहा है।सीधी में शनिवार-रविवार की रात बारिश होती रही। रविवार शाम को डिहुली पंचायत के परसोना निवासी दो युवक सुरेश केवट (24) और राजेश केवट (30) सोन नदी में फंस गए। करीब 14 घंटे बाद SDRF की टीम ने दोनों को सुरक्षित निकाला।  

MadhyaBharat 22 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.