Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मामूली विवाद के चलते हत्या का मामला
मामूली विवाद के चलते  हत्या का मामला

दो चचेरे भाइयों और काका ने पीट-पीटकर हत्या की 

 

रतलाम में मामूली विवाद के चलते  हत्या का मामला सामने आया है। बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सिमलावदा में घर के पीछे सीवरेज लाइन का पानी गड्ढे में भरने का मामूली विवाद हुआ। और एक युवक की उसके दो चचेरे भाइयों और काका ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में ले लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि  20 वर्षीय घनश्याम पाटीदार पुत्र गोविंद पाटीदार निवासी ग्राम सिमलावदा बदनावर जिला धार में किसी दुकान पर काम करता था। घर पर परिवार और उसके चचेरे भाइयों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान वह भी वहां पहुंचा तो मामला बढ़ गया। चचेरे भाइयों आरोपित दीपक पूत गोपाल पाटीदार, मनोहर पुत्र गोपाल पाटीदार व काका गोपाल पाटीदार ने उससे मारपीट शुरू कर दी। उस पर धारदार वस्तु व लोहे के पाइप से हमला किया गया। इससे उसकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने गए घनश्याम के मामा के साथ भी मारपीट की गई। दोनों परिवारों के बीच पैतृक जमीन बेचने के रुपयों को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। मृतक घनश्याम के बड़े पापा गोपाल पाटीदार ने जमीन बेची थी। जमीन के रुपयों का बंटवारा होना था। गोपाल ने छोटे भाई घनश्याम के पिता गोविंद को कुछ पैसा देने के बाद शेष रुपये नही दिए। इसे लेकर विवाद होते रहते थे। 

 

MadhyaBharat 24 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.