Since: 23-09-2009
हाइप्रोफाइल ठग पायल से मोबाइल जब्त हुआ था
इंदौर की जिला जेल की हाइप्रोफाइल कैदी पायल सैमुअल से मोबाइल मिला है। जिसके बाद जेल में हड़कंप मच गया है। महिला वार्ड की चार नंबर बैरक में बंद हाइप्रोफाइल ठग पायल से 21 अगस्त को मोबाइल जब्त हुआ था। जेल अधीक्षक अजमेरसिंह ठाकुर ने मोबाइल सहित पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस के मुताबिक मोबाइल के नंबर निकाल लिए है। उसकी काल डिटेल निकाली जा रही है। कैदी वाट्सएप पर भी चेटिंग कर रही थी। साइबर सेल की मदद से उसका डेटा भी निकाला जा रहा है।पुलिस मोबाइल की काल डिटेल निकाल कर उन लोगों की जानकारी जुटा रही है जो पायल के संपर्क में थे। पायल क्यों और किस-किस से बात करती थी इसकी रिपोर्ट तैयार हो रही है।संयोगितागंज पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। जेल प्रशासन ने प्रारंभिक रुप से महिला कैदियों की मदद करने वाली प्रहरी रुबिना को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि जिस बैरक से मोबाइल मिला उसमें करीब 14 महिलाएं बंद है। उसी में करोड़ों की ठगी की आरोपित उर्वशी भदौरिया भी शामिल है। उर्वशी के माध्यम से ही फोन आने की जानकारी मिली है। बताया जाता है कि उर्वशी के भाई शुभम ने करीब डेढ महीने पूर्व जेल में फोन पहुंचाया था। हालांकि उर्वशी और पायल बयान बदल रही है। दोनों एक दूसरे पर ही आरोप मढ़ रही है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |