Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
ईको वाहन से साइलेंसर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
ईको वाहन से साइलेंसर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश


टीम के  पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
 
छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर में ईको वाहन से साइलेंसर चोरी करने वाले गिरोह का परदाफाश हुआ है।टीम के  पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  वहीं अभी कई आरोपित फरार है। जिनकी खोजबीन जारी है। बताया जा रहा है  आरोपितों ने सरगुजा रेंज में 76 एवं बिलासपुर जिले में 17 ईको कार के साइलेंसर चोरी किए।  जिसकी कुल कीमत 46.50 लाख बताई जा रही है। 96 चोरियों का पर्दाफाश पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव ने किया। इस गिरोह से 4 गाड़ियों का साइलेंसर, 2 पाना, 5 आरी, घटना में प्रयुक्त एक बाइक जब्त किया गया है। इस दौरान आईजी ने गिरोह को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25,000 रुपए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। गौरतलब हो कि कोरिया जिले में कुछ माह से मारुति इको कार के साइलेंसर चोरी की घटना लगातार बढ़ रही थी, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव ने निर्देश दिया था। आरोपित साइलेंसर को चोरी करने के बाद अबिंकापुर ले जाकर काट लेते थे।  उसके बाद उसे रायगढ़ भेजते थे। वहीं उन्होंने कहा कि संभवतः रायगढ़ से इसे उत्तर प्रदेश के मेरठ भेजा जाता था। बताया जा रहा है सूचना मिलने पर  मनेन्द्रगढ़ थाना से सभी दिशाओं में टीम रवाना की और रात में एक टीम को सिद्ध बाबा घाट के नीचे तीन व्यक्ति बैठे मिले।  जिन्हें थाना तलब कर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम नीरल किन्डो, अंजीत खाखा, आशीष किन्डो बताया उनके पास बैग की तालाशी लेने पर उनके बैग में 4 नग मारुती इको कार की साइलेंसर का टुकड़ा मिला। इसी को ध्यान में रखते हुए  कार्रवाई शुरू की और गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। 

MadhyaBharat 25 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.