Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
नेता प्रतिपक्ष ने कहा नशामुक्ति कार्यक्रम में भांग खाकर गए थे टेकाम
नेता प्रतिपक्ष ने कहा नशामुक्ति कार्यक्रम में  भांग खाकर गए थे टेकाम

 

स्कूल शिक्षा मंत्री डा प्रेमसाय सिंह का शराब पर ज्ञान दुर्भाग्यजनक

 

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री डा प्रेमसाय सिंह पर नेता प्रतिपक्ष ने उनके शराब पीने के तरीके वाले सम्बोधन पर तंज कसा है।  नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कटाक्ष करते हुए  कहा  नशामुक्ति कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री भांग खा कर जाते हैं। भांग के नशे में कुछ भी बोल जाते हैं। उन्होंने कहा किसी भी मंत्री,जनप्रतिनिधि को इस तरह का स्तरहीन बयान नहीं देना चाहिए। मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे सभी मंत्रियों को निर्देशित करें कि किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में ऐसे वक्तव्य न दें।उन्होंने स्कूल शिक्षा मंत्री डा प्रेमसाय सिंह के बयान को दुर्भाग्यजनक बताया।चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की दशा और दिशा दोनों खराब हो चुकी है।अभी तक राज्य सरकार का कोई विजन सामने नहीं आ सका है।लोकहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी सरकार असफल साबित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारा मिशन 2023 छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाना है। पौने चार साल बीत गए लेकिन अभी तक छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार का विजन समझ में नहीं आया है। 36 बिंदु की जन घोषणा से लेकर अन्य कई वादों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है, झूठ के पुलिंदों पर टिकी कांग्रेस सरकार में मंत्री, इस्तीफा दे रहे हैं और अपने ही सरकार पर जनता को छलने के आरोप पर सील- मोहर लगा रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि रेत माफिया से लेकर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आपको बता दें बलरामपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति को लेकर चलाए गए अभियान का समापन समारोह बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में आयोजित किया गया था। यहां स्कूल शिक्षा मंत्री डा प्रेमसाय सिंह टेकाम ने नशामुक्ति को लेकर कम नाशयुक्त बातें जयदा की थी। उन्होंने नशामुक्ति कार्यक्रम में शराब कैसे पीना चाहिए इसके बारे में बताया था।  शराब में पानी कितना मिलाये ये उनकी ज्ञान भरी बातें थी।

MadhyaBharat 4 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.