Since: 23-09-2009

  Latest News :
वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.  
खरसिया ने 205 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
खरसिया ने  205 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे चरण में रायगढ़ पहुंचे 

 

मुख्यमंत्री ने खरसिया को दी बड़ी सौगात।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे चरण में रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा में 205 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत के 13 विभिन्न विकास के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें 19 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से निर्मित 8 कार्यो का लोकार्पण एवं 185 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 5 कार्यों का शिलान्यास कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम के दौरान जिन कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण द्वारा 11 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से दो सड़क निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग द्वारा 5 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से तुरेकेला-हालाहुली मार्ग का मजबूतीकरण कार्य, शिक्षा विभाग द्वारा 75 लाख रुपये की लागत से बरभौना में हाईस्कूल भवन निर्माण, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 91 लाख रुपये की लागत से हमर लैब एवं ब्लड बैंक, आयुर्वेद विभाग द्वारा 16 लाख रुपये की लागत से शासकीय आयुर्वेद औषधालय हेतु मुरा में नवीन भवन निर्माण तथा 16 लाख रुपये की लागत से शासकीय होम्योपैथी औषधालय हेतु हालाहुली में नवीन भवन निर्माण कार्य शामिल है।शिलान्यास कार्य के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा 75 लाख रुपये की लागत से खरसिया के छोटे मुड़पार में हाईस्कूल भवन निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु द्वारा 64 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से रेलवे ओव्हर ब्रिज एवं रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 120 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से खरसिया, रायगढ़ एवं पुसौर में 36 रेट्रोफिटिंग योजना, 129 सिंगल विलेज योजना एवं 01 सोलर योजना के कार्य शामिल है।

 

MadhyaBharat 14 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.