Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एक दिवसीय दौरे पर झाबुआ के थांदला पहुंचे सीएम शिवराज
एक दिवसीय दौरे पर झाबुआ के थांदला पहुंचे सीएम शिवराज

सीएम ने धूप में खड़े होकर सभा को किया संबोधित 

झाबुआ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा को  संबोधित किया। एक दिवसीय दौरे पर झाबुआ व थांदला पहुंचे थे। इससे पहले  सीएम शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ में सभा के दौरान मंच से कहा कि मैं जानता हूं कि आज धूप तेज है। पार्टी ने थोड़ी कंजूसी कर दी, जनता धूप में हैं और हम यहां टैंट में बैठे हैं। इसे खोल दीजिए, जनता धूप में बैठी है तो मैं भी धूप में से ही बोलूंगा। इसके बाद मंच से नीचे आ गए।  इस मौके पर उन्होंने कहा प्रदेश में कोई माफिया नहीं चलेगा। सीएम ने झाबुआ के  मेघनगर महाविद्यालय भवन के शिलालेख का लोकार्पण किया। उन्होंने जलप्रदाय योजना की भी शुरुआत की। शिविर में उन्होंने मंच से सीधे ग्रामीणों से चर्चा की। विभिन्न योजना का लाभ मिलने के संबंध में ग्रामीणों से रूबरू हुए। एक ग्रामीण से तो उन्होंने आवास योजना की किश्त डालने के दौरान रिश्वत मांगने के संबंध में जानकारी ली। शिविर के बाद वे झाबुआ के राजवाड़ा चौक पहुंचे। यहां पर चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान करड़ावद राशन की दुकान में राशन नहीं मिलने की शिकायत पर उन्होंने जिला आपूर्त अधिकारी को हटाने के निर्देश दिए। शिविर के दौरान चौहान ने कहा कि अगर अधिकारी ईमानदारी से कार्य करेंगे तो मैं उनकी पूजा कर कंधे पर बिठाऊंगा। अगर बेईमानी से कार्य किया तो नहीं छोडूंगा। मंच पर देवझिरी पंचायत के सचिव को बुलाया गया। उनसे हितग्राहियों के संबंध में जानकारी ली गई। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत सीईओ से आयोजित शिविर के बारे में जानकारी ली। आवास योजना के संबंध में भी उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों से पेंशन, राशन के साथ ही अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान नब्बू नामक हितग्राही को उन्होंने मंच पर बुलाया और आवास योजना के बारे में चर्चा की। 

MadhyaBharat 25 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.