Since: 23-09-2009

  Latest News :
संविधान सदन में 26-27 अक्टूबर को होगा 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, PM मोदी रहेंगे मौजूद, जन-केंद्रित विकास पर होगा वैश्विक मंथन - लोकसभा अध्यक्ष.   भारत की ताकत विविधता में एकता, टीम इंडिया की भावना से ही विकसित भारत बनेगा - उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन.   मुंबई में INDIA CHEM 2026 का भव्य शुभारंभ, देश का केमिकल बाजार दोगुना, MP में 50 हजार करोड़ का पेट्रोकेमिकल हब बन रहा.   *CCO की \'सुविकल्प\' पहल को मिला स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड 2026, बंद खदानों को बना रही उत्पादक संपत्ति.   ऊपर सोलर पैनल, नीचे लहलहाएगी फसल, 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज ने किया शुभारंभ.   विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   मुख्यमंत्री ने आदित्य बिरला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिरला से की भेंट, सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में 22 हजार करोड़ निवेश का प्रस्ताव.   केंद्र और राज्य सरकार मिलकर दे रही हैं मध्यप्रदेश के विकास को गति : CM डॉ. मोहन यादव.   ग्वालियर हादसे में 16 मौतें प्रशासनिक विफलता, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख मुआवजा दे सरकार - जीतू पटवारी*.   सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आज तीसरा दिन, सिंदूरिया से तराना तक पैदल चलेंगे दिग्विजय सिंह*.   जन विश्वास अभियान: फील्ड में ही दिखें सभी अधिकारी, CM डॉ. मोहन यादव किसी भी जिले में कर सकते हैं औचक निरीक्षण.   रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल मर्डर केस में SIT जांच, CM ने दिए आदेश.   PWD सचिव मुकेश बंसल ने राजनांदगांव में निर्माण कार्यों की समीक्षा की, लंबित सड़कों और भवनों को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश.   डिप्टी CM विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में 48 नई सहकारी समितियों का गठन.   अन्न का सम्मान और किसानों का योगदान हमारा सामूहिक दायित्व, विकसित भारत में युवा-महिला भागीदारी जरूरी - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु.   अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास को मिलेगी नई गति, नगरीय निकाय भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनाएं योजना - सीएम साय.   विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, बिलाईगढ़ के राजशाही दशहरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 5 बड़ी घोषणाएं.   जशपुर में सड़क नेटवर्क को मिल रही नई मजबूती.  
सीएम शिवराज ने अनूपपुर जिले की विभागीय समीक्षा बैठक
सीएम शिवराज ने अनूपपुर जिले की विभागीय समीक्षा बैठक

 

कई बातों पर जताई संतुष्टि ,कई कामों को लेकर हुए नाराज 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर जिले की विभागीय समीक्षा बैठक की। अनूपपुर जनपद ब्लाक के ग्राम धूम्मा में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ट्रांसफार्मर से वायर चोरी दो बार कर ली गई, जिससे पानी सप्लाई में बाधा आ रही थी यह शिकायत विभाग को कई बार ग्रामीणों द्वारा की गई थी। इसी मामले पर मुख्यमंत्री ने जानकारी ली थी। समीक्षा बैठक के दौरान अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीना ने दूसरी शिकायत की जानकारी मुख्यमंत्री को देते हुए बताया कि ग्राम पयारी नंबर दो और खमरौध में ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन विस्तार में लापरवाही की, जिसके कारण दोनों ठेकेदार को नोटिस देते हुए पेमेंट रोक दी गई है।जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान सीएम शिवराज ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को इस बात के लिए माफी मांगने के लिए कहा कि उन्होंने पूरे गांव को सामान चोरी कर ले जाने की बात कह दी थी। मुख्यमंत्री का कहना था एक दो लोगों की यह हरकत हो सकती है, इसलिए ऐसा कहना उचित नहीं है कि गांव वाले सामान चुरा ले जाते हैं। अपने इन शब्दों के लिए अनूपपुर कार्यपालन यंत्री जितेंद्र मिश्रा ने माफी मांगी।

सीएम शिवराज  ने समीक्षा शुरू करने से पहले  नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रभारी मंत्री, विधायक भी प्रधानमंत्री आवास योजना की मॉनिटरिंग करें। यदि किसी हितग्राही से अनुचित रूप से रुपयों की मांग की जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाए।किसी तकनीकी कारण से हितग्राहियों के प्रकरण मंजूरी होने में समस्या आ रही है उसे गंभीरता से देखा जाए ताकि कोई गरीब आवास सुविधा से वंचित न रह जाए जो पुराने आवास बनने से रह गए हैं उन्हें पूरे कराए जाएं।स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रशंसा जाहिर की और कहा कि शिशु मृत्यु मामले में अनूपपुर पहले नीचे था अब 11वें नंबर पर आ गया है इसी तरह टीवी प्रबंधन पर बेहतर काम हुआ, जिससे अनूपपुर राज्य का नंबर एक जिला बन गया है। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए बधाई का पात्र है और अच्छा कार्य स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जाएं। लोक निर्माण विभाग को जैतहरी क्षेत्र से राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए बाईपास रोड हेतु जल्द प्रस्ताव बनाने के लिए निर्देशित किया। अमरकंटक में चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान की मुख्यमंत्री द्वारा प्रशंसा की गई और यहां के बराती क्षेत्र में जो हितग्राहियों को आवास के लिए स्थान आवंटित किए गए हैं वहां जल्द आवास बनवाए जाने के लिए निर्देशित किया गया। इसी तरह जिला कलेक्टर को जिले के शहरी क्षेत्र में जहां आवास योजना का कार्य जमीन को लेकर लंबित है को समझाने के लिए निर्देशित किया। जन सेवा अभियान की समीक्षा के दौरान कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री को बताया गया कि 11 हजार से अधिक आवेदन पहुंचे हैं जिसमें से 9600 मामलों का निराकरण 221 शिविर लगाकर कर दिए गए हैं। एक जिला एक उत्पाद की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री के सवाल हमें डेढ़ साल में क्या काम किया इसका आउटपुट कलेक्टर द्वारा बताया गया कि कोदो और टमाटर उत्पाद का चयन या गया है।कोदो का वर्तमान में 33 क्विंटल का उत्पादन किया जा रहा है पौधों के लिए प्रसंस्करण इकाई लगाई जा चुकी है टमाटर के लिए दो इकाई लगाने की प्रक्रिया चल रही है। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में कितने घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है जानकारी मांगी शिकायतों के संबंध में 165 की जानकारी दी गई जिसमें पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में सबसे ज्यादा शिकायतें थी जिस पर मुख्यमंत्री ने इन सभी शिकायतों का निराकरण जल्द किए जाने विभाग के अधिकारियों को कहा। पोषण आहार मामले की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहां की गुणवत्ता युक्त पोषण आहार आंगनवाड़ी केंद्रों में समय पर पहुंचे इसकी निगरानी की जाए। अधिक से अधिक लोगों एवं जनप्रतिनिधियों को आंगनवाड़ी गोद दिलाए जाने ध्यान दिया जाए। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को कहा कि जिस नगर पालिका क्षेत्र में सीएमओ नहीं है वहां पद रिक्त ना रहे। जहां सीएमओ नहीं है वह तुरंत नियुक्ति की जाए इसके लिए प्रभार भी दूसरों को दिया जा सकता है।अनूपपुर शहर में बन रहे फ्लाईओवर ब्रिज की भी जानकारी मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान ली और जिला कलेक्टर से कहा कि समय सीमा में कार्य को पूरा कराए जाने लगातार मॉनिटरिंग की जाएं। अनूपपुर जिले में कानून व्यवस्था पर प्रशंसा जताई। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 

MadhyaBharat 26 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.