Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नगरपालिका क्षेत्र में आधार वोटर आईडी से लिंक कराने हेतु विशेष शिविर
नगरपालिका क्षेत्र में आधार वोटर आईडी से लिंक कराने हेतु विशेष शिविर

 

निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार होगा शिविर

 

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा मतदाताओं के आधार को वोटर आईडी से जोड़कर प्रमाणीकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के द्वारा नगरीय निकायों में विशेष शिविरों एवं घर-घर जाकर सर्वे के माध्यम से मतदाताओं का आधार डाटा संग्रह कर मतदाता सूची के साथ जोड़ने एवं प्रमाणीकरण के निर्देश दिये गये हैं। जिसके अनुसार 01 अगस्त 2022 से मतदाताओं का आधार एवं वोटर आईडी लिंक करने का कार्य बूथ लेबल अधिकारियों द्वारा घर-घर सर्वे के माध्यम से किया जा रहा है। सर्वे में जागरूकता के अभाव के कारण आधार को वोटर आईडी से लिंक करने के कार्य की प्रगति अत्यंत धीमी पायी गई। जिसके लिए नगरीय निकायों में विशेष शिविरों के माध्यम से लिंकिंग का कार्य किया जाना है। जिसके अंतर्गत मतदाताओं से आधार डाटा कलेक्शन हेतु सतत् रूप से घर-घर सर्वे के साथ कोण्डागांव नगरपालिका क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को विशेष शिविरों का आयोजन किया जाना है। जिसके अनुसार 04 अक्टूबर, 01 नवम्बर, 06 दिसम्बर, 03 जनवरी, 07 फरवरी, 07 मार्च की तिथियां निर्धारित की गई है। इस संबंध में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा मतदाताओं को निर्धारित तिथियों पर आकर अपना आधार वोटर आईडी से लिंक कराने की अपील की

 

MadhyaBharat 26 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.