Since: 23-09-2009
ज़िले में सितम्बर माह में सेवानिवृत हुए पांच अधिकारी-कर्मचारियों का आज समय सीमा की बैठक में कलेक्टर पी.एस.एल्मा द्वारा शॉल, श्रीफल और पौध देकर सम्मानित किया गया। वहीं सभी सेवानिवृत अधिकारी-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सफल, सुखद और स्वस्थ्य जीवन जीने अपनी शुभकामनाएं कलेक्टर ने दी। सितम्बर माह में अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वालों में उप पंजीयक, जिला सहकारी संस्था पीताम्बर सिंह ठाकुर, लेखाधिकारी, जिला पंचायत श्री हेमलाल साहू, प्रधानपाठक शासकीय माध्यमिक शाला कृष्णाराम साहू, शासकीय प्राथमिक शाला दर्री , दुर्गा प्रसाद यादव और सहायक ग्रेड 03, राजस्व विभाग लिली यादव शामिल हैं। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती प्रियंका महोबिया, वन मण्डलाधिकारी श्री मयंक पाण्डेय, अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |