Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
लोक हित में सर्वांगीण विकास के लिये समग्र प्रयास जारी
लोक हित में सर्वांगीण विकास के लिये समग्र प्रयास जारी

 

माटी कला के कलाकारों को इलेक्ट्रिक व्हील और अस्पताल को मिली सीटी स्केन मशीन

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि सरकार लोक हित में सर्वांगीण विकास के लिये निरंतर समग्र प्रयास कर रही है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने शनिवार को जिला चिकित्सालय दतिया में एक करोड़ 20 लाख रूपये की लागत की नई सीटी स्केन मशीन का शुभारंभ किया। उन्होंने माटी कला के कलाकारों को मिट्टी के बर्तन और दीपक बनाने के लिये इलेक्ट्रिक व्हील (चाक) प्रदान किये।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने सीटी स्केन मशीन का शुभारंभ करते हुए कहा कि जिला अस्पताल दतिया में आने वाले मरीजों को उपचार की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। अब गंभीर बीमारियों की जाँच के लिये ग्वालियर, झाँसी जैसे अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। दतिया में ही न्यूतनतम शुल्क पर सुविधा मिल सकेगी। आयुष्मान कार्ड धारकों को यह सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध होगी।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने माटी कला के कलाकारों को दीपोत्सव के पूर्व इलेक्ट्रिक व्हील (चाक) प्रदान करते हुए बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहाकि इलेक्ट्रिक व्हील से कार्य में गति भी आयेगी और अधिक से अधिक सामग्री का निर्माण हो सकेगा। उन्होंने सभी उपस्थितजनों के साथ प्रदेशवासियों से भी अपील की कि स्थानीय माटी कलाकारों द्वारा बनाये गये मिट्टी के दीपक क्रय कर दीपोत्सव मनायें।

 

जनता की सुनी समस्याएँ

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने शनिवार को राजघाट कॉलोनी स्थित निवास पर जन-समस्याएँ सुनी। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिये।

MadhyaBharat 15 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.