Since: 23-09-2009
निगम कर्मचारियों को सिटी बस में सफर करने पर किराए में 50 फीसद छूट
नगर निगम के कर्मचारियों को महापौर ने दीपावली पर सिटी बस में सफर का तोहफा दिया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोमवार को निगम कर्मचारियों को सिटी बस में सफर करने पर किराए में 50 फीसद छूट देने की घोषणा की।दीपावली के उपलक्ष में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर नगर निगम के कोषालय में भूजन किया गया। इस दौरान निगमायुक्त प्रतिभा पाल भी मौजूद थी। इस दौरान अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ पार्षदगण और निगम कर्मचारी व अधिकारी भी मौजूद थे। कर्मचारी को सफर करने के दौरान टिकट काउंटर पर अपना पहचान पत्र दिखाना होगा। गौरतलब है कि नगर निगम इंदौर में वर्तमान में कुल 12 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों में 7 हजार सफाईकर्मी है। ऐसे में निगम के ये सभी कर्मचारी सिटी बसों में सफर करने के दौरान किराए में छूट पा सकेंगे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |