Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
कृषि विभाग द्वारा जनचौपाल के 11 आवेदनों का किया गया निराकरण
कृषि विभाग द्वारा जनचौपाल के 11 आवेदनों का किया गया निराकरण

 

जेल में निरूद्ध किसान का ई-केवायसी हुआ पूर्ण

हर मंगलवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर  जनचौपाल में कृषि विभाग द्वारा अब तक 11 आवेदनों का गुणवत्ता पूर्ण निराकरण किया गया है। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के द्वारा जनचौपाल के सभी आवेदनों को समय पर निराकृत करने के निर्देश दिए गए है।

    कृषि विभाग द्वारा जनचौपाल के आवेदनों के निराकरण अंतर्गत तहसील दरिमा के ग्राम बेलखरीखा निवासी  सीमा यादव के ससुर जो कारागार में निरूद्ध होने कारण बैंक खाता का ई-केवायसी पूर्ण नहीं हो पा रहा था जिसके कारण किसान सम्मान निधि की राशि बैंक खाते में जमा नहीं हो रहा थ् सीमा यादव ने अपने आवेदन में बताया है कि उनके ससुर के नाम से ग्राम बेलख़रीखा में कृषि भूमि है तथा लखनपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में बचत खाता है। उनके ससुर के केंद्रीय कारागार अम्बिकापुर में निरूद्ध होने के कारण बैंक का ई-केवायसी नहीं हो पा रहा था। कलेक्टर के निर्देश पर जेल एवं कृषि विभाग के सहयोग से ई-केवायसी पूर्ण कराया गया जिससे सम्मान निधि की राशि बैंक खाते में जमा हो गई। इसी प्रकार लखनपुर तहसील के ग्राम जनकपुर निवासी किसान  सुधीर ने जनचौपाल में प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ दिलाने की मांग की थी। कृषि विभाग द्वारा किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत कर दिया गया है जिससे अब किसान सुधीर को योजना का लाभ मिल जाएगा।

 

MadhyaBharat 7 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.