Since: 23-09-2009

  Latest News :
यूएन में ईरान का आरोप: अमेरिका-इस्राइल के हमलों में नागरिक क्षेत्र निशाने पर, 1300 से अधिक मौतों का दावा.   निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय, जदयू विधायकों संग बैठक; नीतीश कुमार आज जाएंगे बख्तियारपुर.   इस्राइल को 151 मिलियन डॉलर के बम देगा अमेरिका, ईरान पर हमले की आशंका.   खामेनेई की मौत पर सियासी घमासान.   मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप का 2026 व्यापार एजेंडा.   लाल बारादरी विवाद: छात्र नेताओं की FIR पर अखिलेश यादव का समर्थन.   गंदी बेकलेन बनी गतिविधियों का केंद्र, मेयर ने रहवासियों संग खेला क्रिकेट.   धार्मिक शहरों में शराब दुकानें बंद, फिर भी ठेकों की लाइसेंस राशि में 19% तक बढ़ोतरी.   रीवा की बेटी समीक्षा द्विवेदी ने UPSC में हासिल की 56वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान.   महाकाल की नगरी में होली की भव्य शुरुआत.   ऑनलाइन iPhone ऑर्डर, पार्सल में निकला सिर्फ चार्जर.   सदन में गलत जानकारी पर बढ़ा विवाद.   मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, रायपुर में पारा 38 डिग्री के करीब.   छत्तीसगढ़ में दो सड़कों के निर्माण को 95.36 करोड़ की मंजूरी, गुणवत्ता पर सख्त सरकार.   कैंसर से जंग और तीन नौकरियां छोड़ UPSC में सफलता, संजय डहरिया ने हासिल की 946वीं रैंक.   भूमि पूजन कार्यक्रम में मंच पर बवाल.   रायपुर में शिया समुदाय ने किया ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन पर प्रदर्शन.   धान भुगतान पर छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम, बघेल का भाजपा पर पलटवार.  
जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का होगा शुभारंभ’
जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का होगा शुभारंभ’

कोरिया : ’जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का होगा शुभारंभ’

युवाओं को शारीरिक और मानसिक रुप से मजबूत बनाए रखने के साथ ही अपने अंचल की परंपरागत खेलों के संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की शुरुआत की है और इस प्रतियोगिता में लोगों का अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में क्लब, जोन और विकासखंड स्तरीय ओलंपिक के आयोजन के बाद अब 21 से 26 नवंबर जिला स्तरीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय आयोजन स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल खरवत में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ओलंपिक में निर्धारित 14 विधाओं में जिला स्तर पर कुल 944 प्रतिभागी भाग लेंगे। हर विधा में लगभग 3 टीम में मुकाबला होगा। हर दिन 3 से 4 खेलों का आयोजन होगा। जिसमें विजेताओं का चयन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है। ’छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक’ गांव से लेकर राज्य स्तर तक 6 जनवरी 2023 तक चलेगा।

MadhyaBharat 20 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.