Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
इंदौर को प्रदेश का टूरिज्म हब बनाया जायेगा : मुख्यमंत्री चौहान
इंदौर को प्रदेश का टूरिज्म हब बनाया जायेगा : मुख्यमंत्री चौहान

 

आकाशमार्ग का भी इस्तेमाल किया जाएगा आवागमन के लिए

1 लाख 13 हजार पदों की भर्तियाँ शीघ्र

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर को प्रदेश का टूरिज्म हब बनाया जाएगा। इंदौर के एक तरफ उज्जैन में श्री महाकाल लोक बन चुका है, दूसरी और ओंकारेश्वर में अद्वैत संस्थान का निर्माण किया जाएगा। इंदौर क्षेत्र से लगा मांडू और महेश्वर भी है। इन सब को मिला कर इंदौर में एक अच्छा टूरिज्म हब विकसित किया जा सकता है। साथ ही इंदौर में सड़कों के बोझ को कम करने के लिए आकाश मार्ग का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंगलवार को इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा 47 करोड़ 27 लाख रूपये की लागत वाले क्रांतिसूर्य जननायक टंटया मामा भील चौराहा (भंवरकुआ) के फ्लाय ओव्हर और 41 करोड़ 18 लाख रूपये की लागत के खजराना स्थित चौराहे पर बनने वाले फ्लाय ओव्हर का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में 1 लाख 13 हजार शासकीय पदों की भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। इसमें पीएससी के पद भी शामिल है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर अब मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिंदी में होगी। अंग्रेजी के बोझ को भविष्य में बाधा नहीं बनने दिया जाएगा। इसके लिये हिन्दी में पाठ्यक्रम भी प्रारंभ कर दिये गये हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राऊ में जल संसाधन के तालाब को नगर परिषद राऊ को दिया जाएगा। गांधीनगर और फूटी कोठी में फ्लाय ओव्हर और इंदौर में एमआर-3 भी बनाया जायेगा। इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि इंदौर का आज विश्व में नाम है तो इसके पीछे मुख़्यमंत्री चौहान की कल्पना और उनकी दूरदृष्टि से ही सम्भव हो पाया है।

 

MadhyaBharat 23 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.