Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का हुआ शानदार आगाज
जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का हुआ शानदार आगाज

कलेक्टर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल गतिविधियों में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद इंडोर स्टेडियम में आज गुरुवार से प्रारंभ हो गया। यह खेल 2 दिसम्बर 2022 तक चलेगा। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में जिले के सभी विकासखण्डो और नगरीय निकायों से लगभग 300 प्रतिभागी शामिल हुए। जिला स्तरीय खेल का शुभारंभ कलेक्टर  जितेन्द्र कुमार षुक्ला द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जलित कर किया गया। तत्पश्चात राजगीत का सामूहिक गायन किया गया। खेल अधिकारी नागेश्वर तिवारी ने स्वागत भाषण दिया।  

           जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर  शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक विलुप्त होने वाले खेलों को पुनः पुनर्जीवित करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किया जा रहा है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल गांव स्तर से प्रारंभ किया गया है और यह खेल राज्य स्तर तक खेला जाएगा। जिलाधीष ने खिलाड़ियों से आव्हान किया किवे खेल को खेल भावना से खेलें। आज खेल में खिलाड़ी बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं, उन्हे अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने गिल्ली डंडा खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने गिल्ली डंडा और गेड़ी दौड़ के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। खेल स्पर्धा का समापन 02 दिसम्बर को शाम 4 बजे विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा के मुख्य आतिथ्य में होगा।

          जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल में 18 वर्ष आयुवर्ग के बालक बालिका, 18 से 40 और 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के महिला पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया।  गौरतलब है कि जिला स्तरीय खेल के आज पहले दिन गिल्ली-डंडा, पिट्ठुल, सांखली, लंगड़ी दौड़, 100 मीटर लंबी दौड़ व लम्बी कूद का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथियों ने गिल्ली-डंडा, पीट्ठुल में हाथ भी आजमाए। आपात स्थिति से निपटने स्वास्थ्य विभाग द्वारा मोबाईल मेडिकल यूनिट एवं एम्बूलेंस खेल मैदान तैनात किया गया था।

MadhyaBharat 1 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.