Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत मिली मदद
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत मिली मदद

 अब अपना जनरल स्टोर चलाती हैं राधना

 कहते हैं जहां कुछ कर गुजरने का जज़्बा होता है वहां मुश्किलें भी घुटने टेक देती हैं। ऐसी ही कहानी है विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम पसौरी की राधना दीदी की। पसौरी की रहने वाली राधना को घरेलू काम-काज से फुर्सत नही मिलती थी, 10 सदस्यीय परिवार में अतिरिक्त आमदनी की बहुत आवश्यकता थी।

राधना बतातीं हैं कि पिछले कुछ समय से अपना खुद का कुछ काम शुरू करने की इच्छा थी, लेकिन आर्थिक स्थिति उतनी मजबूत नहीं होने के कारण काम शुरू करने के लिए पूंजी की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। जैसे ही राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत आजीविका शुरू करने की जानकारी मिली, ग्राम के एकता महिला स्व सहायता समूह से जुड़कर मंजिल की ओर अपना कदम बढ़ाया।

वे आगे बताती हैं कि इस समूह में 10 महिला सदस्य हैं बिहान के अंतर्गत पीआरपी दीदियों के द्वारा हमें आजीविका गतिविधियों हेतु मार्गदर्शन दिया गया, जिससे सभी अपने-अपने सुविधा अनुसार गतिविधि का चयन कर आज सफलतापूर्वक संचालन कर रहीं हैं। मैंने जनरल स्टोर शुरू करने की इच्छा जाहिर की, तो मुझे ग्राम संगठन के द्वारा सीआईएफ की राशि 60 हजार रुपए प्राप्त हुए। इन पैसों से मैंने पिछले साल घर पर ही जनरल स्टोर शुरू किया जिससे मुझे प्रतिमाह 4 से 5 हजार रुपए तक का लाभ मिल रहा था। बिहान से मिली मदद से एक आधार बन गया तो दुकान को बड़ा करने का सोचा। अब 10 हज़ार तक का अच्छा फायदा हो रहा है। वे कहती हैं कि घर पर ही दुकान होने से दुकान संचालन के साथ घर-परिवार की देखभाल भी हो जाती है।

उन्होंने बताया कि दुकान के लिए सामान वगैरह मनेन्द्रगढ़ में आसानी से मिल जाता है, इस त्यौहारी सीजन में अच्छी बिक्री हुई, जिससे मनोबल और बढ़ा है। अच्छी आमदनी से मैं और पूरा परिवार बहुत खुश हैं, अब परिवार की अतिरिक्त आवश्यकताएं, बच्चों की पढ़ाई के खर्च की चिंता से राहत भी मिली है।

MadhyaBharat 10 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.