Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
सीएम हाट बाजार क्लीनिक योजना सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंची
सीएम हाट बाजार क्लीनिक योजना सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंची

ग्रामवासियों को घर के समीप मिल रही नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएं

शासन की मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में कारगर साबित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनसामान्य के घर के समीप जाकर उन्हें नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा हर हफ्ते हाट बाजार क्लीनिक में जांच और ईलाज की सुविधा से ऐसे मरीजों को त्वरित रूप से आधारभूत स्वास्थ्य सेवाऐं मिल रही हंै। ग्रामीण तथा शहरी स्लम क्षेत्रों में पैथोलाजी प्रयोगशालाएँ नहीं होने के कारण मरीजों को छोटी-छोटी जाँच के लिए भी शहरी क्षेत्रों तक आना पड़ता था। लेकिन अब हाट बाजार क्लीनिक में ही रक्तचाप, मधुमेह, सिकलसेल, एनीमिया, हीमोग्लोबिन, मलेरिया, टाईफाईड जैसी बीमारियों के लिए खून की जांच नि:शुल्क हो रही है। जिससे लोगों का बीमारी की स्थिति में त्वरित ईलाज हो रहा है।

जिले में 23 हाट बाजार क्लीनिक के माध्यम से चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। जहां चिकित्सा अधिकारी, ग्रामीण चिकित्सा सहायक तथा पैरामेडिकल स्टाफ की साप्ताहिक ड्यूटी लगायी गई है। आवश्यक दवाईयां, जांच किट व उपकरण की उपलब्धता प्रत्येक हाट बाजार क्लीनिक में सुनिश्चित की गई है। 1 अप्रैल 2022 से 8 दिसम्बर 2022 तक 91 हजार 10 लोगों को हाट बाजार क्लीनिक का लाभ मिला है। साथ ही 84 हजार 113 लोगों को दवाई वितरित की गई है। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक में मलेरिया, फायलेरिया, टी.बी., डायरिया, डेंगू, कुपोषण, एनिमिया, सिकल सेल, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हिमोग्लोबिन एवं गर्भवती महिलाओं की जांच आवश्यकतानुसार की जा रही है। साथ ही परिवार नियोजन सामग्री का वितरण, दृष्यता परीक्षण, कुष्ठ रोग की जांच, सामान्य चर्मरोग, एचआईव्ही जांच भी किया जा रहा है। आवश्यकता पडऩे पर मरीजों को उच्च अस्पताल में रिफर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जनसामान्य ने इस योजना को सार्थक बताया। मुख्यमंत्री द्वारा जिले में संचालित मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना की सराहना की गई।

MadhyaBharat 15 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.