Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
देश की स्वतंत्रता के अमृत काल में मानो हमारे इंदौर में अमृत बरस रहा हो: मुख्यमंत्री चौहान
bhopal, nectar period, Indore,Chief Minister Shri Chouhan

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है कि देश की स्वतंत्रता की अमृत काल में मानो हमारे इंदौर में अमृत बरस रहा हो। विश्व भर से हमारे अतिथि पधारे हुए हैं। इंदौर भी अपने अतिथियों का अपनी संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप स्वागत और सत्कार कर रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पीछे आज संपूर्ण देश खड़ा है। आपने स्वच्छता का आह्वान किया तो देश स्वच्छता के प्रति जागृत हुआ और इंदौर ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। प्रवासी भारतीय दिवस पर पधारे सभी अतिथियों का दोनों बाहें फैलाकर स्वागत करता हूँ। मध्यप्रदेश ने स्वागत में अपने दिल के दरवाजे भी खोले हैं और घर के दरवाजे भी।

 

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत का आह्वान किया, इसमें आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश सहभागिता करेगा। देश को 2026 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाना है। मध्यप्रदेश को $550 बिलियन की इकॉनमी बनाएंगे। इंदौर में अद्भुत उमंग और उत्साह का वातावरण है। इस कार्यक्रम को अविस्मरणीय बनाने के लिए कल इंदौर में ग्लोबल गार्डन बनाया है। 66 देशों के प्रवासी भाइयों व बहनों ने इंदौर की जनता के साथ पेड़ लगाने का काम किया है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक नए शक्तिशाली, वैभवशाली, गौरवशाली भारत का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री जी के एक-एक मंत्र को मध्यप्रदेश ने अक्षरश: साकार करने का प्रयास किया है। आज भारत पूरी दुनिया को शांति और प्रेम का संदेश दे रहा है। हमारा संकल्प है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा भारत आर्थिक शक्ति, ज्ञानशक्ति और आत्मनिर्भर शक्ति बनें तथा लगातार आगे बढ़े।

MadhyaBharat 9 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.