Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
प्रवासी सम्मेलन में मॉरिशस से आए दो एनआरआई की तबियत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती
indore,Two NRI , Mauritius admitted , Pravasi Sammelan

 

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छतम शहर इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शिरकत करने के लिए मॉरीशस से आए दो एनआरआई की तबियत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

मॉरिशस से आए 71 साल के एनआरआई की रविवार रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे विजयनगर क्षेत्र के एक होटल में ठहरे थे। कार्डियक अरेस्ट आने के कारण उन्हें अरबिंदो अस्पताल में रविवार रात को भर्ती किया गया। फिलहाल वे वेंटिलर पर हैं। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मोहक भंडारी के मुताबिक मरीज की शुगर 500 तक बढ़ी हुई थी और बीपी भी था। बीमारी के बावजूद वो लंबे समय से दवा नहीं ले रहे थे। वह अभी वेंटिलर पर है और उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल में डॉ. आरके झा (मेडिसिन), डॉ. पंकज गुप्ता (कॉर्डियोलॉजी एचओडी), डॉ. सुजन प्रांजल और डॉ. राहुल जैन (न्यूरोलॉजिस्ट) की टीम उनका इलाज कर रही है।

 

इसके अलावा सोमवार को भी प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मुख्य हॉल में सुबह 10.15 बजे मॉरिशस के ही एक अप्रवासी भारतीय की तबीयत बिगड़ गई। अटैक आने पर उन्हें एम्बुलेंस से तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वह डायबिटीज के मरीज हैं। उन्हें लाइफ केयर अस्पताल भेजा गया। वहां पर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के चिकित्सकों की टीम भी मौजूद है।

MadhyaBharat 9 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.