Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुख्यमंत्री चौहान ने सीधी फूड प्वाइजनिंग मामले में लिया संज्ञान
bhopal,Chief Minister Chouhan, took cognizance

भोपाल। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में संक्रांति के मेले में खराब खाने की वजह से 100 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। जिनमें बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा है। सभी ने मेले में चाट-फुल्की खाई थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बीमारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ लोगों को रीवा रैफर किया गया है। इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फूड प्वाइजनिंग मामले का संज्ञान लिया है।

 

मुख्यमंत्री शिवराज ने देर रात ट्वीट कर कहा ‘सीधी के भितरी सहित कई ग्रामों में फूड पॉइजनिंग से कई लोगों के प्रभावित होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। प्रभावितों का इलाज सीएचसी रामपुर नैकिन, सेमरिया और चुरहट में जारी है। तीन लोगों को रीवा भेजा गया है। सभी खतरे से बाहर हैं। मैं सतत सीधी कलेक्टर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हूं। इलाज की समुचित व्यवस्था की जा चुकी है। मैं सभी के शीघ्र पूर्णत: स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

 

उल्लेखनीय है कि मामला रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेड़ा में सोन नदी के पास का है। यहां संक्रांति का मेला लगा हुआ है, जिसमें शनिवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोगों ने मेले में लगी दुकानों से चाट-फुल्की खाई। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगडऩे लगी। परिजनों उन्हें रामपुर नैकिन ले गए। बीमारों में ग्राम पंचायत क्षेत्र कुआं, भीतरी, ममदर व झलवार के लोग ज्यादा है। एक साथ इतने बीमार होने से अस्पताल में जगह कम पड़ गई। मरीजों को फर्श पर लिटाकर उपचार दिया गया।

MadhyaBharat 15 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.