Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
इंदौर में एक साथ बने चार ग्रीन कॉरिडोर
indore, Four green corridors ,brain death patient

इंदौर। देश का सबसे स्वच्छतम शहर स्वच्छता के मामले में ही नहीं, अंगदान के क्षेत्र में देश के लिए उदाहरण बन गया है। यहां सोमवार सुबह करीब 11.00 से 11.30 बजे तक एक साथ चार ग्रीन कॉरिडोर बने। रतलाम कोठी निवासी 52 वर्षीय विनीता पत्नी सुनील खजांची के ब्रेनडेथ घोषित होने के बाद उनका लीवर, दोनों किडनियां, फेफड़े और एक हाथ अलग-अलग मरीजों में प्रत्यारोपित करने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर भेजे गए।

 

मुस्कान ग्रुप के सेवादार जीतू बागानी ने बताया कि विनीता खजांची को गत 13 जनवरी को ब्रेन हेमरेज के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां लगातार उपचार के बाद भी उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मरीज को पहली बार और फिर रात करीब साढ़े आठ बजे दूसरी बार ब्रेनडेथ घोषित किया गया।

इससे पहले जून 2022 में विनीता खजांची के ससुर की मृत्यु के बाद उनकी आंखें, त्वचा और देहदान हुआ था। परिवार अंगदान का महत्व पहले से जानता था, इसलिए उन्हें विनीता के अंगदान के लिए तैयार करने में कोई परेशानी नहीं आई।

 

 

उन्होंने बताया कि सोमवार को उनके अंगों को दूसरे अस्पतालों में भेजने के लिए चार ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए। पहला ग्रीन कॉरिडोर बांबे अस्पताल से एयरपोर्ट तक बनाया गया। महिला का हाथ अस्पताल से एयरपोर्ट 17 मिनट में पहुंचा दिया गया। इसके बाद महिला के फेफड़ों को दूसरा ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सिर्फ 15 मिनट में एयरपोर्ट भेजा गया। सिर्फ पांच मिनट में तीसरे ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से महिला की एक किडनी सीएचएल अस्पताल में भेजी गई, जबकि दूसरी किडनी बांबे अस्पताल में ही भर्ती मरीज को प्रत्यारोपित की गई है। चौथा ग्रीन कॉरिडोर बांबे अस्पताल से चोइथराम अस्पताल तक बनाया गया। इसके माध्यम से महिला का लीवर भेजा गया। महिला का हाथ मुंबई के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती किशोरी को प्रत्यारोपित किया गया। वहीं, उसके फेफड़े चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती मरीज में प्रत्यारोपित किया जाना है।

 

 

महात्मा गांधी मेडिकल कालेज के डीन डा. संजय दीक्षित ने बताया कि यह पहला मौका है, जब हमने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर किसी ब्रेनडेथ मरीज का हाथ प्रदेश के बाहर भेजा है। उन्होंने बताया कि परिजन महिला का पैर भी दान करना चाहते थे, लेकिन तकनीकी कारणों से यह संभव नहीं हो सका।

 

 

भावुक हो गई बेटी, कहा- मां की इच्छा पूरी की

 

अंगदान के बाद जब ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए तो बांबे अस्पताल में माहौल बहुत गमगीन था। विनीता खजांची के अंगदान करते वक्त परिजन बहुत भावुक हो गए थे। अमेरिका से आई विनीता खजांची की बेटी ने रुंधे गले से कहा कि मेरी मां की इच्छा थी कि उनका अंग किसी न किसी के काम आए। हमें संतोष इस बात का है कि हम उनकी इच्छा पूरी कर सके।

MadhyaBharat 16 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.