Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
तिहरे हत्याकांड के पांच आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
bhind, Police arrested, five accused ,triple murder

भिंड। मेहगांव के पचैरा गांव में चुनावी रंजिश के चलते दिनदहाड़े हुए तिहरे हत्याकांड के पांच आरोपितों को पुलिस ने सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को मेहगांव थाना पुलिस ने प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा किया है। पुलिस को आरोपितों के पास से एक अधिया, दो कट्टा, एक फरसा, एक कुल्हाड़ी और पांच कारतूस जब्त किए हैं। वहीं मामले में फरार दस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

भिंड एसपी शैलेन्द्र सिंह ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि मामले में पूर्व सरपंच समेत 15 लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास समेत तमाम धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। इसके बाद से ही आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। आरोपितों को पकडऩे के लिए चार टीम बनाई गईं। सोमवार रात पुलिस को कुछ आरोपितों के पचैरा गांव के बाहर सरसों के खेत में छिपे होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर शिवसागर पुत्र जसवंत त्यागी, रामानंद पुत्र रामसिया त्यागी, जितेंद्र पुत्र रामकुमार त्यागी, राहुल पुत्र संयम त्यागी और विशाल त्यागी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपितों से एक अधिया, दो 315 बोर के कट्टा, पांच कारतूस, एक फरसा और एक कुल्हाड़ी बरामद की है। कार्रवाई के दौरान टीआइ तिवारी के अलावा साइबर सैल से एसआइ शिवप्रतापसिंह, दीपेंद्र यादव, एएसआइ सत्यवीरसिंह, गोरमी टीआइ बृजेंद्र सिंह सेंगर, अमाायन थाना प्रभारी सुनील सिकरवार, बरासों थाना प्रभारी सीपीएस चौहान, बरोही थाना प्रभारी बृजमोहनसिंह भदौरिया शामिल रहे। पुलिस द्वारा आरोपितों से पूछताछ जारी है। साथ ही अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। फरार आरोपितों पर दस हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई है और जहां उनके छिपे होने कीसंभावना है वहां दबिश दी जा रही है।

गौरतलब है कि रविवार सुबह चुनावी रंजिश के चलते पूर्व सरपंच ने अपने परिवार के सदस्यों और समर्थकों के साथ मिलकर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना में 55 वर्षीय हाकिम पुत्र कैलाश नारायण त्यागी, 24 वर्षीय गुल्लू उर्फ अनुज पुत्र महेश त्यागी और 35 वर्षीय धीरेंद्र उर्फ पिंकू पुत्र हरगोविंद त्यागी निवासी पचैरा की मौत हो गई थी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

MadhyaBharat 17 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.