Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
तेज रफ्तार बस ने बुआ और भतीजे को कुचला
narsihpur, High speed bus ,crushed aunt and nephew

नरसिंहपुर। जिले में एक दिल दहला देने वाला सडक़ हादसा हुआ है। यहां शुक्रवार को सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस ने तीन साल के मासूम और उसकी बुआ को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। यह पूरा घटनाक्रम वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

जानकारी अनुसार यह हादसा जिले से 16 किमी दूर करेली में हुआ। यहां महेंद्र वार्ड निवासी उमाबाई (52 वर्ष) पत्नी बाबूलाल विश्वकर्मा सुबह करीब नौ बजे अपनी भतीजी सोनम को स्कूल छोडक़र घर लौट रही थी। उनके साथ सोनम का छोटा भाई सागर भी था। दोनों पैदल ओवरब्रिज के पास एक दुकान के सामने पहुंचे थे। इस दौरान नरसिंहपुर से सागर की ओर जा रही एक यात्री बस के चालक ने लापरवाहीपूर्वक तेज गति में बस चलाते हुए बुआ-भतीजे को कुचल दिया। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ने संवेदनहीनता दिखाते हुए बस को लेकर मौके से भाग गया।

 

जांच अधिकारी हरिराम मानकर ने बताया कि हादसे में उमाबाई और उनके तीन साल के भतीजे सागर विश्वकर्मा की मौत हुई है। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। लोग दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करेली लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है, लेकिन ड्राइवर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

MadhyaBharat 20 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.