Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कार के एक्सीडेंट की वजह से ज़िंदा जले लोग
एक्सीडेंट की वजह से ज़िंदा जले लोग

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण हादसा हो गया है। यहां एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद कार में आग लग गई। आग लगने से अंदर बैठा एक टीचर जिंदा जल गया है। हादसा सोनक्यारी चौकी क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, केसरा निवासी उदय भगत(33) रविवार देर रात करीब 10 बजे के आस-पास घर से सन्ना की ओर जा रहे थे। ये अभी घाघरा गांव के पास पहुंचे थे, तभी यह हादसा हो गया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार उदय को भागने का मौका तक नहीं मिला।आस-पास के लोगों ने बताया कि हम जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक एक शख्स जिंदा जल गया था। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। फिलहाल मामले में जांच जारी है।बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई। इससे कार सवार 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। जबकि एक युवती का कोई पता नहीं है। आग ने कार को इतनी तेजी से अपनी चपेट में लिया कि कार सवारों को अपनी जान बचाने तक का मौका नहीं मिल पाया। तीन के कंकाल कार से बरामद हुए थे। मरने वालों में दो युवक और एक युवती शामिल हैं।मृतकों में एक की पहचान शाहनवाज खान के रूप में हुई, जो पत्रकार था। वहीं दूसरे मृतक का नाम अभिषेक कुर्रे था। कार में दो लड़कियां सवार थी, जिनमें एक यशिका मनहर है और दूसरी विक्टोरिया है। कार से चौथी बॉडी नहीं मिली थी। लेकिन दोनों लड़कियों की पहचान के सामान मिले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि पीछे की सीट में दोनों बॉडी चिपक गई है।इधर, एसएसपी पारुल माथुर ने कार से तीन बॉडी मिलने की बात कही है। उनका कहना है कि अभी हम यह नहीं कह सकते की कार में चार लोग सवार थे।

MadhyaBharat 23 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.