Since: 23-09-2009
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक युवक ने महिला की हत्या कर दी। उसने महिला पर अवैध संबंध बनाने दबाव बनाया था। मगर महिला नहीं मानी। इसी वजह से युवक ने पहले तो उससे विवाद किया। फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। वारदात के पहले दोनों ने साथ में ही शराब भी पी थी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।12 जनवरी को ठेलकाबोड पहाड़ी में महिला की लाश मिली थी। चूंकि लाश 4 से 5 दिन पुरानी थी। इसलिए उसकी पहचान करने में पुलिस को पहले दिक्कत का सामना करना पड़ा था। पुलिस ने काफी पड़ताल की थी। तब पुलिस को पता चला था कि महिला का नाम नीरा मंडावी(40) है। वो कोड़ेजुंगा की रहने वाली थी। उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। इसलिए वह घर का खर्चा चलाने के लिए घरों में काम किया करती थी।आरोपी ने बताया कि 7 जनवरी की शाम को भी हमने साथ मे शराब पी। शराब पीने के बाद हम दोनों कोड़ेजुंगा जा रहे थे। इसी बीच जब हम ठेलकाबेड़ पहाड़ी पहुंचे, तब मैंने उसे शारीरिक संबंध बनाने कहा था। मगर वह मना करने लगी। कहने लगी कि मैं किसी गैर मर्द के साथ संबंध नहीं बना सकती। मैंने उसे काफी समझाया, पर वह राजी नहीं हुई। इसलिए पहले मेरा उससे विवाद हुआ। फिर विवाद इतना बढ़ गया कि मैं पास में रखा पत्थर उठाया और उसके सिर पर पटक दिया। कई बार मैंने ऐसा ही किया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी।
MadhyaBharat
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
![]() |