Since: 23-09-2009
चोरी की घटना दिनों दिन बढ़ती जा रही है,इंदौर के एमजी रोड पर बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला और उसकी किरायेदार को अपना निशाना बनाया। आरोपियों ने पानी में नशा देकर दोनों के जेवर उतरवा लिये। मामले में पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। पुलिस को बदमाशों के बारे में जानकारी मिली है। इस आधार पर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।एमजी रोड पुलिस के मुताबिक घटना जेल रोड स्थित विजय ब्रदर्स के पास की है। बाणगंगा इलाके के मरीमाता क्षेत्र में रहने वाली 60 साल की शारदा शर्मा अपनी किरायेदार पिंकी नामदेव के साथ नगर निगम के मार्केट में खरीदारी करने पहुंची थी। इस दौरान एक नाबालिग और उसके साथी ने बातों में लगाकर दोनों के पास से सोने का एक मंगलसूत्र, चेन और दो अंगूठी उतरवा ली। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।जांच कर रहे एएसआई शेलेन्द्र जादौन के मुताबिक अभी कैमरों के फुटेज हासिल कर रहे हैं। लेकिन हमें नाबालिग और उसके साथी के बारे में जानकारी लगी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |