Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दो गैंगमैन की मेमू ट्रेन की चपेट में आने से मौत
vidisha, Two gangmen , railway track died , MEMU train

विदिशा। जिले के गंजबासौदा रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार दोपहर बीना से भोपाल जा रही मेमू ट्रेन की चपेट में आने से दो गैंगमैन की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों कर्मचारी रेलवे पटरी पर कार्य कर रहे थे, इसी दौरान वह मेमू ट्रेन की चपेट में आ गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रेलवे अधिकारी पहुंच गए। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजीव गांधी चिकित्सालय भेजा गया।

 

रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गैंगमैन दोजीलाल अहिरवार (45) और मुन्नालाल कुर्मी (59) मंगलवार दोपहर को पटरी पर लगी चाबियों को ठीक कर ग्रीस लगा रहे थे। दूसरी तरफ दोपहर करीब 1.30 बजे गंजबासौदा स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर पहुंची मेमू ट्रेन वहां से भोपाल के लिए रवाना हुई। ट्रेन स्टेशन से थोडी दूर ही चली थी कि रेलवे किमी नंबर 928/29-31 मिडिल लाइन ट्रैक पर बेतोली फाटक के पास बीच के रेलवे ट्रैक पर मेमू ट्रेन आ गई। हॉर्न न सुनाई देने के कारण दोनों गैंगमैन इसकी चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को राजीव गांधी जन चिकित्सालय लाया गया। दोनों गैंगमैन बीना के रहने वाले थे, जो वर्तमान में गंज बासौदा में रहकर रेलवे में गैंगमैन के पद पर काम कर रहे थे। फिलहाल रेलवे के किसी भी अधिकारी ने इस विषय में ज्यादा कुछ नहीं कहा है लेकिन उनका कहना है कि सिंगल ट्रैक पर हम वर्क नहीं कराते यह जांच का विषय है, जांच के बाद ही सही बात पता लगने पर कुछ कहा जा सकेगा।

MadhyaBharat 24 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.