Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
इंदौर और भोपाल में पठान मूवी के खिलाफ प्रदर्शन
पठान मूवी के खिलाफ प्रदर्शन

हिंदूवादी संगठनों ने भोपाल के सिनेमाघरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया। सिनेमाघरों में शो कैंसिल कर दिए गए। इंदौर के सभी मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में शो कैंसिल करना पड़ा। दर्शकों को लौटा दिया गया। पुलिस कमिश्नर ने कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए सभी सिनेमाघरों में सुरक्षा इंतजाम करने की बात कही है। उधर, ग्वालियर में भी इसका विरोध हो रहा है। हिंदूवादी संगठनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। शो चलने नहीं दिया।पठान फिल्म ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में है। इंदौर में बुधवार को कई सिनेमाघरों में इसकी ओपनिंग होना था। इसके पहले हिंदूवादियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। बजरंग दल के विभाग संयोजक तन्नू शर्मा ने हम कस्तूर सिनेमाघर धार रोड पर प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही कई सिनेमाघरों में भी विरोध करने की बात सामने आ रही है। विरोध के बीच गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि जहां-जहां विरोध हो रहा है, वहां सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। जबलपुर के समदड़िया मॉल में भी मूवी का एक शो कैंसल कर दिया गया।कमलनाथ ने कहा  ये स्वतंत्र देश है। जिनकी भावनाओं को ठेस लगती है, वे अपना फैसला करें, पर विरोध करने से नहीं होगा। भारत जैसा देश विश्व में कहीं नहीं है। कोई ऐसा देश नहीं है जहां इतने धर्म हैं, इतनी जातियां हैं, इतनी भाषाएं हैं, इतने देवी-देवता हैं। हमें एकतरफा न सोचकर अपनी संस्कृति के बारे में सोचना चाहिए। वो संस्कृति है संबंध जोड़ने की, दिल जोड़ने की।

MadhyaBharat 25 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.