Since: 23-09-2009

  Latest News :
वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.  
विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा की किया शुरुआत
raigarh, MLA Chakradhar Singh Sidar , hand to hand walk

रायगढ़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के तत्वावधान में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा शुरू हो गया है। ब्लॉकस्तरीय हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा का शुभारंभ क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक चक्रधर सिंह सिदार की अगुवाई में रविवार को ग्राम पंचायत फुलीकुंडा से किया गया।

 

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा का यह कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक चक्रधर सिंह सिदार, जनपद पंचायत लैलूंगा के अध्यक्ष किरण पैकरा, नगर पंचायत लैलूंगा के अध्यक्ष मंजू मित्तल, जिला पंचायत रायगढ़ के सदस्य एवं सभापति महिला बाल विकास यशोमती सिंह सिदार, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विद्यावती कुंजबिहारी सिदार के गरिमामय उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। जिसमें ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठ के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

 

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत फुलीकुंडा में घर घर जनसंपर्क किया जा रहा है। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और देश में बढ़ती वैमनस्यता के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी लोगों को जानकारी दे रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक सिदार ने कहा कि कांग्रेश पार्टी द्वारा जिस तरह भारत जोड़ो अभियान पूरे भारतवर्ष में चलाया जा रहा है। उसी तरह हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आने वाले 60 दिनों में पूरे लैलूंगा विधानसभा के 272 बूथों और 300 से ज्यादा ग्रामों में कांग्रेस के कार्यकर्ता जाएंगे एवं उन्हें केंद्र की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराएंगे। साथ ही कांग्रेस की राज्य सरकार की उपलब्धियों और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी प्रदान करेंगे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा ने इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हम हर मतदान बूथों तक पहुंच कर राहुल गांधी के संदेश और केंद्र सरकार की नाकामियों का कच्चा चिठ्ठा हर घर तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता तैयार हैं। आने वाले 60 दिनों में विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता के घर तक हम पहुंचेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तमनार के अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल, रवि यादव आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 29 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.