Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
इंदौर को आग के हवाले करने वाली विचारधारा को आग लगा देंगे: विजयवर्गीय
indore, ideology, set Indore ,fire, Vijayvargiya

 

इंदौर। शहर में धार्मिक नारेबाजी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कुछ मुस्लिम युवकों ने पुलिस प्रशासन को धमकी दी है कि यदि आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई नहीं की गई तो हम इंदौर को आग के हवाले कर देंगे। इस पर टिप्पणी करते हुए भाजपा किे राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि हम इस तरह की धमकी देने वाली विचारधारा को आग लगा देंगे।

शहर में धार्मिक नारेबाजी का विरोध कर रहे मुस्लिम युवकों ने प्रशासन से नारेबाजी कर रहे युवकों की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो हम इंदौर को आग के हवाले कर देंगे। इस वीडियो के वायरल होने पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ये प्रदेश की पुलिस के लिए अलार्मिंग है। कुछ लोग कहते हैं हम इंदौर को आग लगा देंगे, यहां भी सिर कलम करने के नारे लगाए गए। इस प्रकार के लोगों को बख्शा नहीं जाए। हम इस तरह की धमकी देने वाले लोगों की विचारधारा में आग लगा देंगे। उन्होंने कहा कि इंदौर के लोगों ने खून-पसीना एक करके इंदौर को नंबर वन बनाया है। जो इस प्रकार शहर को आग लगाने की बात करेगा उसके लिए बहुत मुश्किल होगा।

MadhyaBharat 29 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.