Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
PFI की जासूसी करने वाली लड़की के परिवार को नहीं पता था की वो PFI एजेंट है
 PFI एजेंट है

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) की ओर से इंदौर की कोर्ट में जासूसी कर रही सोनू मंसूरी के लॉ स्टूडेंट होने का पता चला है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। युवती ने दिल्ली से आए वकील एजाज हाशमी से मिलने के बाद ही पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए। उधर, इस युवती को लेकर इंटेलीजेंस की टीम भी पड़ताल में जुट गई है। युवती के परिजन का कहना है कि हमें नहीं पता सोनू इंदौर में क्या कर रही थी।आरोपी युवती सोनू मंसूरी हिंदू संगठन से जुड़े लोगों के केस में चल रही सुनवाई के दौरान प्रोसिडिंग के फोटो-वीडियो बना रही थी। सोनू देवास के शासकीय लॉ कॉलेज की स्टूडेंट है। इस संबंध में उसने पुलिस को अपने कॉलेज का आईडी कार्ड भी सौंपा है। शनिवार को कोर्ट में फोटो-वीडियो बनाते समय वकीलों की शिकायत पर एमजी रोड पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।सोनू के पकड़ाने के बाद उसके परिवार के लोग कसरावद से इंदौर के एमजी रोड थाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें सोनू से मिलाए बिना लौटा दिया। परिवार के लोग पुलिस के सामने यह बताते रहे कि उन्हें पता ही नहीं है कि सोनू मंसूरी इंदौर में क्या कर रही है। सोनू के परिवार में उसकी छह बहनें और एक भाई है। वह सबसे छोटी है। सभी कसरावद (खरगोन) में रहते हैं। सोनू के गिरफ्तार होने की सूचना मिलने पर उसका भाई शनिवार को थाने आया था। पुलिस ने यहां उससे आने की वजह पूछी तो भाई ने कहा कि हमारे परिवार में किसी को पता ही नहीं है कि सोनू यहां क्या कर रही है। सोनू इंदौर में कब से रह रही है और किन लोगों के संपर्क में है।

 

MadhyaBharat 30 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.