Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
इंदौर को जलाने की धमकी देने वाला पकड़ा गया
इंदौर को जलाने की धमकी देने वाला पकड़ा गया

 

 

सोशल मीडिया में अक्सर नफरत फैलाकर आतंक मचाने वालों की खबरें खूब वायरल होती है। इंदौर के बड़वाली चौकी में भीड़ इकट्‌ठा कर उन्हें भड़काकर शहर जलाने की बात करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान वायरल वीडियो से ही की गई थी। आरोपी ने भीड़ में शहर को जलाने की धमकी भी दी थी। पास में खड़े साथियों को एक दिन पहले ही पुलिस ने पकड़ा था। जो सर तन से जुदा करने के नारे लगा रहे थे।सदर बाजार पुलिस ने उवेश उर्फ आवेश पुत्र इस्तियाक अहमद उर्फ गुड्‌डू निवासी सिकंदराबाद कॉलोनी और साथी तौसिफ पुत्र अब्दुल रउफ निवासी जूना पीठा को पकड़ा है। दोनों को रात में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उवेश ने गुरुवार को भीड़ इकट्‌ठा कर बड़वाली चौकी पर जाम लगा दिया था। इतना ही नहीं उसने भीड़ को संबोधित करते हुए इंदौर शहर को आग के हवाले करने की बात भी कही थी। उवेश ने वीडियो में कहा था कि शहर के पुलिस अफसरों ने कार्रवाई की बात कही है। अगर वे कार्रवाई नहीं करते हैं तो पहले प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद चक्काजाम और जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी या उन पर कार्रवाई नहीं होती है, तो इंदौर शहर को आग के हवाले कर दिया जाएगा।शहर को आग के लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने नाराजी जताई थी। उन्होंने एक बयान में बताया था कि दिन रात एक करके शहर को नंबर वन बनाया है। यह पुलिस अफसरों के लिये एक चेतावनी है। हम भी ऐसे लोगों से निपटने के लिये तैयार हैं। ऐसे लोगों की मानसिकता को आग लगाना जरूरी है। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने एकाएक आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की थी।

MadhyaBharat 30 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.