Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा तोड़ने से गांव में फैला तनाव
morena, Breaking  statue ,Hanuman ji

मुरैना।उदण्ड व्यक्ति द्वारा हनुमान जी की प्रतिमा को हाथ-पैरों से क्षतिग्रस्त किये जाने पर गांव में तनाव फैल गया है। प्रतिमा टूटने की सूचना मुरैना शहर में आग की तरह फैल गई। धार्मिक व राजनैतिक संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने घटनाकारित करने वाले युवक को अपनी गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गांव के अधिकांश लोग मंदिर पर एकत्रित हो गये।

यहां विश्व हिन्दू परिषद ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि धर्म व हिन्दुत्व पर हो रहीं घटनायें नहीं रूकीं तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा। मुरैना के थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत मुरैना गांव में हनुमान जी का मंदिर स्थापित है। बीती रात गांव के ही एक युवक रघुनंदन ने मंदिर परिसर में अपनी रात बिताई। गुरूवार सुबह पुजारी द्वारा मंदिर के पट खोले गये। कुछ देर बाद रघुनंदन ने पुजारी तथा बजरंग बली को अभद्र भाषा का उपयोग करते हुये प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुजारी ने इसकी सूचना ग्रामीणजनों को दी। पुजारी ने बताया कि उक्त युवक द्वारा पूर्व में भी भगवान तथा उनके प्रति अभद्रता की है। दु:खी मन से पुजारी ने सभी से आग्रह किया है कि उदण्ड व्यक्ति से मंदिर व उन्हें सुरक्षित किया जाये। घटना के कारण गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर थाना सिविल लाइन पुलिस पहुंच गई। पुजारी व ग्रामीणों की शिकायत पर से आरोपी को हिरासत में ले लिया।

 

पुलिस आरोपी से घटना के विषय में पूछताछ कर रही है। मौके पर पहुंचे विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ता कमल दुबे ने घटना की निंदा करते हुये उदण्ड युवक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। उन्हेांने प्रशासन व पुलिस को चेतावनी दी है कि धर्म विरुद्ध होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाया जाये अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

 

थाना सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके विरुद्ध गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी तथा धार्मिक भावनायें आहत करने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि कुछ वर्ष पूर्व आरोपी ने अपने पिता की हत्या कर दी थी। अपनी जमीन जायदाद को भी बेच दिया है।

MadhyaBharat 2 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.