Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
युवक ने की लड़की के साथ जबरदस्ती,मांग में भरा सिंदूर बोला तुम मेरी पत्नी हो
युवक ने की लड़की के साथ जबरदस्ती

इंदौर में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली एक स्कूली छात्रा को उसके साढ़े सत्रह साल के बॉयफ्रेंड ने एक साल तक रेप किया। इतना ही नहीं लगातार संबंध बनाने के लिए बेल्ट से पीटा। जब लड़की नहीं मानी तो उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी। फिर भी वह दोस्त की करतूत बताने के लिए अड़ी तो बॉयफ्रेंड ने पिता की हत्या की धमकी तक दे डाली। घबराई लड़की ने यह बात अपनी दादी को बताई। जब दादी ने अपने बेटे को पूरा मामला बताया इसके बाद रेप को लेकर केस दर्ज हो पाया।मामला परदेशीपुरा इलाके का है। पुलिस ने 16 साल की नाबालिग की शिकायत पर उसके दोस्त नाबालिग के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट सहित धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी साढ़े सत्रह साल का नाबालिग है। पुलिस को आप बीती सुनाते वक्त नाबालिग काफी घबराई हुई थी।नाबालिग ने बताया कि वह- "10वीं क्लास में पढ़ रही है। जनवरी 2022 के पहले से दोस्त को जानती है। वह घर से कुछ ही दूरी पर रहता है। एक-दूसरे से मिलने के दौरान लोकेश ने उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। उसके एक्सेप्ट करने के बाद लोकेश ने बात करने की पहल की। तब दोनों बातें करने लगे।8 फरवरी 2022 को लोकेश ने कहा कि उसे मां से मिलवाना है। वह घर आ जाए। नाबालिग उसकी बातों में आ गई। जब वह दोस्त के घर पहुंची तो उसके घर पर कोई नहीं था। इसके बाद उसने कमरे में बैठा लिया।यहां कुछ देर बातचीत करने के बाद वह अश्लील हरकतें करने लगा। उसने दोस्ती की बात कहते हुए रेप किया। फिर उसने मेरी मांग मे सिंदूर भर दिया और गले में काला धागा बांधकर कहा मैंने तुम्हें पत्नी मान लिया है। अब हमने शादी कर ली।नाबालिग दोस्त ने इसके बाद छात्रा को एक मोबाइल गिफ्ट किया। कहा कि अब इससे हम बात करते रहेंगे और मिलते रहेंगे। करीब एक साल तक दोनों के बीच मिलने और बातें करने का सिलसिला चलता रहा। दिसंबर माह में छात्रा की मां को जानकारी लगी कि वह मोबाइल पर दोस्त से बात करती है। मां ने बात करने से मना किया तो मैंने उससे बात करना बंद कर दी।छात्रा ने बताया कि 22 जनवरी के दिन उसने अपने घर आखिरी बार मिलने की बात करते हुए बुलाया। यहां बात नहीं करने की बात पर उसे बेल्ट से बुरी तरह पीटा। इससे नाबालिग के शरीर पर कई जगह निशान हो गए। जब उसने बात नहीं मानी तो उसने मोबाइल में वीडियो दिखाए और उन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा। यहां फिर से उसके साथ रेप किया। और कहा कि अब यह बात किसी को बताई तो वो मेरे पापा को मार डालेगा। नाबालिग यहां से अपने घर आ गई और चुप रही।नाबालिग ने कुछ दिनों से गुमसुम रहना शुरू कर दिया। वह काफी परेशान रहने लगी। एक दिन पहले उसे दादी ने पास बुलाया और उदास रहने का कारण पूछा। जब उसने मारपीट करने, धमकाने और पिता को मारने वाली बात बताई। लड़की की दादी ने इस मामले में नाबालिग के पिता से बात की। तब परिवार ने परदेशीपुरा पुलिस थाने में जाकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

MadhyaBharat 3 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.