Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
खरगोन सांप्रदायिक हिंसा के मामले में फरार रिटायर्ड एएसआई गिरफ्तार
khargon, Absconding, retired ASI arrested

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में बीते साल अप्रैल में रामनवमी के मौके पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान हुए पथराव और आगजनी की घटना के बाद हुई सांप्रदायिक हिंसा में लिप्त एक और आरोपित की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने शनिवार को मामले में फरार चल रहे 63 साल के रिटायर्ड एएसआई नासिर अहमद पुत्र नजीर अहमद को एसडीएम कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया है।

 

 

जानकारी के अनुसार, आरोपित रिटायर्ड एएसआई नासिर अहमद की गिरफ्तारी के लिए दो हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपित ने दो महीने पहले जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई थी। कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। याचिका खारिज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। रिटायर्ड एएसआई नासिर के खिलाफ पथराव, तोड़फोड़, आगजनी, विस्फोट करना व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

 

 

कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई ने बताया कि खरगोन दंगे का आरोपित दस माह से फरार था। उसे शनिवार को कोर्ट परिसर से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया है। आरोपित नासिर को कोर्ट में पेश किया गया और पुलिस ने दो दिनों की रिमाड मागी है। साथ ही अब तक खरगोन दंगो के मामले में 300 के आसपास गिरफ्तारियां हो चुकी है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। जल्द ही इस मामले से जुड़े बाकी के आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

MadhyaBharat 4 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.