Since: 23-09-2009

  Latest News :
विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   आंधी-बारिश से बदला मौसम, यूपी-बिहार-कर्नाटक में 32 मौतें; दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश.   केंद्र ने नागरिकता नियमों में किए बदलाव, OCI आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा, 9 शव मिले; कई लापता, रेस्क्यू जारी.   सोनम की जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी शिलॉन्ग पुलिस, केस में बढ़ी हलचल.   MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा, शादी सीजन और होटल कारोबार पर बड़ा असर.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.   कांग्रेस भवन में सचिन पायलट की बैक-टू-बैक बैठकें, रणनीति पर मंथन शुरू.  
अस्पताल में फर्नीचर की दुकान
फर्नीचर की दुकान

अपने फर्नीचर को दुकानों पर बिकते देखा होगा, लेकिन गुना जिला अस्पताल में इन दिनों फर्नीचर की दुकान सज गयी है। टीबी अस्पताल की बिल्डिंग से निकले स्क्रैप को यहां लाइन से लगाकर रख दिया गया है और उस पर लिख दिया गया- "यह सामान बिकाऊ है।" इसके नीचे संपर्क करने के लिए एक नंबर भी लिखा हुआ है। कायदे से स्क्रैप में निकले सामान की विधिवत नीलामी होती है, लेकिन यहां ऐसा न करके खुले में ही उसे बेंचा जा रहा है।दरअसल, जिला अस्पताल स्थित टीबी वार्ड की बिल्डिंग 60 वर्ष पुरानी हो गयी है। जिला अस्पताल में लगभग 60 साल पुराने टीबी वार्ड को गिराने का काम शुरू हो गया है। इसकी जगह अब क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाने की तैयारी है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार यह वार्ड तब बनाया गया था, जब टीबी के मरीजों को भर्ती करके उपचार किया वितरण जाता था। करीब 20 से 25 साल से टीबी के इलाज का तरीका पूरी तरह बदल गया। दवाएं भी बहुत बेहतर हो गई हैं। मरीजों को अस्पताल से निशुल्क दवा दी जाती है और वे घर पर ही इन्हें ले सकते हैं। इस बिल्डिंग का इस्तेमाल मरीजों की जांच व दवा वितरण के लिए ही किया जा रहा था।पिछले लगभग 20 दिन से टीबी अस्पताल की इस बिल्डिंग को गिराने का काम किया जा रहा है। इसका टेंडर जारी किया गया, हालांकि यह काम भी बहुत गुपचुप तरीके से किया गया और अस्पताल प्रबंधन ने अपने चहेतों को ही इस बिल्डिंग को गिराने का ठेका दे दिया। एभी यह स्पष्ट भी नहीं है कि बिल्डिंग को गिराने के बाद उसमे से निकले स्क्रैप को बेचने का टेंडर भी इसी ठेके में शामिल है या नहीं। अगर शामिल भी है तो किस प्रक्रिया के तहत स्क्रैप को बेचा जाना है।

 

MadhyaBharat 4 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.