Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पुलिस ने जब्त किया चोरी का माल
चोरी का माल

कुठला पुलिस ने रात्रि वाहन जांच के दौरान एक कार से 36 लाख रुपए से अधिक जब्त किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।कुठला थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि रात्रि कुठला पुलिस ने नेशनल हाईवे पर चाका बाइपास के पास चेकिंग के दौरान कार में ले जाए जा रहे 36 लाख 48 हजार 120 रूपये जब्त किए हैं। सतना-मेहर की ओर से आ रही कार क्रमांक एम. पी. 21 सीबी 2762 को चाका बाईपास के पास चेक किया गया।कार में बैठे मिले लकी नागबानी पिता किशोर नागबानी उम्र करीब 35 साल निवासी बंगला लाइन थाना माधव नगर कटनी , पवन कलवानी पिता हरिराम कलवानी उम्र करीब 42 साल निवासी हॉस्पिटल लाइन थाना माधव नगर कटनी, संजय गजवानी पिता स्वर्गीय बृजलाल गजवानी उम्र 41 साल निवासी बंगला लाइन थाना माधव नगर जिला कटनी, प्रेमचंद गजवानी पिता स्वर्गीय बृजलाल गजवानी उम्र 51 साल निवासी बंगला लाइन माधव नगर कटनी एवं नरेश पोपटानी पिता गलोमल पोपटानी उम्र 48 साल निवासी माधव नगर कटनी से इस राश‍ि के बारे में पूछताछ की गई।बड़ी मात्रा में नकदी ले जाते पाए जाने के संबंध में संतुष्टिपूर्वक जानकारी न दिए जाने पर पुलिस ने राशि को धारा 102 दंड प्रक्रिया संहिता में जब्त किया है। प्रकरण को आयकर विभाग को सौंप कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया है कि वे अपने व्यापार के तहत सीधी, सिंगरौली इत्यादि शहरों से कलेक्शन करके पैसे ला रहे थे। मौके पर पुलिस को राशि के संबंध में किसी प्रकार का बिल इत्यादि प्रस्तुत नहीं किया गया है।

MadhyaBharat 5 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.