Since: 23-09-2009
रायगढ़। हमीरपुर रोड़ पर रविवार को ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। पूजा ढाबा के पास सुबह 7 बजे एक ट्रेलर ने पीछे से मोटरसाइकिल सवार को जबर्दस्त ठोकर मार दी, जिससे युवक के सिर के परखचे उड़ गये। मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना 112 की टीम व चक्रधर नगर पुलिस को दी तो वह मौके पर पहुंची उसने लाश को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया और ट्रेलर को कब्जे में ले लिया।
पुलिस के अनुसार जब्त ट्रेलर की जांच की जा रही है। हादसे के बाद चालक वाहन को सड़क पर छोड़ कर भाग गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। मृतक युवक की जेब से एक आधार कार्ड मिला है, जिसमें युवक का नाम अनुराग शर्मा पिता सुरेश शर्मा बरमकेला लुकापारा मंदिर के पास लिखा है। युवक बोइरदादर में रहकर एमएसपी कंपनी में काम करता था और सुबह डयूटी जाने घर से निकला था, तभी वह पूजा ढा़बा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गया। पुलिस ने जिस ट्रेलर को जब्त किया है, वह जर्जर व कबाड़ दिख रहा है। यहां तक कि उसमें नम्बर प्लेट तक नहीं है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |