Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
दगना से दो बच्चियों की मौत मामले में दो आशा कार्यकर्ता व सहयोगिनी की सेवा समाप्त
sehdol,death of two girls ,Dagna

शहडोल। सामतपुर और कठोतिया गांव में दगना से दो बच्चियों की मौत के मामले को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद सामतपुर और कठोतिया गांव की आशा कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों की सेवाएं समाप्त कर दी है।

 

दगना के प्रकरण प्रकाश में आने के बाद प्रशासन ने यह सख्त कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महिला बाल विकास अधिकारी तथा जिला टीकाकरण अधिकारी के द्वारा प्रभावित ग्राम सामतपुर एवं कठौतिया विकासखंड सोहागपुर का भ्रमण किया गया। भ्रमण में मैदानी कर्मचारियों के साथ-साथ विकासखंड स्तरीय कर्मचारी-अधिकारियों की गंभीर लापरवाही सामने आई हैं। रविवार को दंडात्मक कार्यवाही करते हुये सेक्टर मेडिकल आफीसर, खण्ड विस्तार प्रशिक्षक, एल.एच.व्ही, खंड कार्यक्रम प्रबंधक, खंड कम्युनिटी मोबिलाइजर, 02 कम्युनिटी हेल्थ आफीसर, 02 आरबीएसके चिकित्सा अधिकारीयों के मुख्यालय परीवर्तन किये गए हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी डा. वाय के पासवान क़ो कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

 

आदिवासी क्षेत्रों में अंधविश्वास के चलते बच्चों के साथ गर्म सलाखों से दागकर इलाज करने की कुप्रथा लगातार बढ़ रही है। जिले के कठौतिया गांव में ढाई महीने की बच्ची को 51 बार गर्म सलाखों से दागने की मौत के बाद शनिवार की देर रात दूसरे मौत हो गई। कठौतिया से लगे गांव सामतपुर में एक और बच्ची को इलाज के नाम पर 24 बार गर्म सलाखों से दाग गया है। कठौतिया 3 किमी दूर स्थित सामतपुर गांव में तीन महीने की बच्ची को निमोनिया बीमारी से बचाव के लिए दागा गया। हालत बिगड़ने पर मासूम को मेडिकल कालेज शहडोल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन मेडिकल कालेज से निजी अस्पताल ले गए और शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार तीन माह की शुभी कोल को सांस लेने में समस्या थी। पहले किसी बिना डिग्री धारी डाक्टर से इलाज कराया लेकिन राहत नहीं मिली। बाद में मेडिकल कालेज लेकर गए। लगातार बीमार होने पर गांव की एक महिला ने गर्म सलाखों से स्वजनों की सहमति से दाग दिया। गांव में स्वास्थ्य सुविधा न मिलने से खैरहा में बिना डिग्रीधारी डाक्टर के पास ले गए थे। वहां पर हालत में सुधार नहीं आया तो बुढ़ार लेकर गए। वहां से मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया था। बालिका को 24 बार गर्म सलाखों से दागने के निशान उसके शरीर में बने थे। मेडिकल कालेज से भी स्वजन उसे किसी निजी अस्पताल में लेकर गए थे जहां शनिवार की देर रात मौत हो गई है।

MadhyaBharat 5 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.