Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मप्र विपणन संघ गोदाम संचालक ने लगाई फांसी
ratlam, MP Marketing Association ,warehouse operator hanged

आलोट/ रतलाम। रतलाम जिले के आलोट में चर्चित खाद लूट कांड में कांग्रेस विधायक मनोज चावला समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाले फरियादी मध्य प्रदेश विपणन संघ का गोदाम संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मंगलवार सुबह उनका शव आफिस में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद मौके पुलिस और अधिकारी पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

 

जानकारी अनुसार मप्र विपणन संघ के गोदाम संचालक भगतराम यदु (53 वर्ष) सोमवार को ड्यूटी पर गये थे, लेकिन रात में घर नहीं पहुंचा। मंगलवार सुबह पत्नी उनकी तलाश करते हुए आफिस पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। पत्नी ने खिडक़ी से अंदर झांका तो भगतराम फंदे पर लटका दिखा। पति को फंदे से झूलता देख वे शोर करने लगी। इसके बाद मौके पर लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। पुलिस अधिकारी घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। प्राथमिक तौर पर उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

 

उल्लेखनीय है कि 10 नवम्बर 2022 को सर्वर की समस्या होने से किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल पाया था। गोदाम के बाद किसानों की कतान की सूचना मिलने पर विधायक मनोज चावला, कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादोन समेत कुछ लोग गोदाम पहुंचे थे। इस दौरान विधायक व गोदाम कर्मचारियों के बीच खाद वितरण को लेकर बहस हुई थी। आरोप है कि विधायक ने किसानों से खाद ले जाने का कहा था। कई किसान खाद की बोरियां ले जाने लगे थे। पुलिस ने पहुंच कर स्थिति संभाली थी। कुछ समय बाद स्टाक मिलाने पर 28 बोरियां कम पाई गई थी। इसे लेकर गोदाम संचालक 53 वर्षीय भगतराम यदु ने विधायक व अन्य के खिलाफ खाद लूट की एफआईआर कराई थी।

MadhyaBharat 7 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.